30 जुलाई से सावन की शुरुआत हो रही है। इस दौरान लोग भगवान शिव की पूरे विधि-विधान से पूजा अर्चना करते हैं। सावन में शिव जी के सभी मंदिरों में दर्शन के लिए भक्तों की भारी संख्या में भीड़ देखने को मिलती है। ऐसे में अगर आपके घर में खुशियां आने वाली हैं, तो जरूर आप इस दिन को धूम-धाम से सेलिब्रेट करने की सोच रहे होंगे, जब घर में बच्चे का जन्म होता है, तो पेरेंट्स को उसके नाम की चिंता होने लगती है, लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आज हम आपको मंदिरों से जुड़े बच्चों के कुछ प्यारे नाम दिखाने वाले हैं, जो आपके बेटे या बेटी को एक अलग पहचान देंगे।
देखें शिव मंदिर से प्रेरित बच्चों के नाम

लड़कों के नाम
- मल्लिकार्जुन – Mallikarjun: आंध्र प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग मंदिर के नाम पर।
- केदार – Kedar: उत्तराखंड के पवित्र केदारनाथ मंदिर से।
- सोमनाथ – Somnath: गुजरात के प्रथम ज्योतिर्लिंग मंदिर से।
- ओंकार – Omkar: मध्य प्रदेश के ओंकारेश्वर मंदिर से।
- विश्वनाथ – Vishwanath: काशी के प्रसिद्ध विश्वनाथ मंदिर से।
- त्र्यंबक – Trimbak: नासिक के त्र्यंबकेश्वर मंदिर से।
- बैद्यनाथ – Baidyanath: झारखंड के वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग से।
- रामेश्वर – Rameshwar: तमिलनाडु के प्रसिद्ध रामेश्वरम मंदिर से।
- रुद्र – Rudra: शिव जी का उग्र और शक्तिशाली रूप।
- शिवंश – Shivansh: भगवान शिव का अंश (हिस्सा)।
- अयांश – Ayansh: भगवान शिव के तेज/प्रकाश का अंश।
- ईशान – Ishan: भगवान शिव का एक नाम, जिसका अर्थ उत्तर-पूर्व दिशा के स्वामी या सर्वोच्च सत्ता है।
- महादेव – Mahadev: देवों के देव।
- अनय – Anay: जिसका कोई स्वामी न हो (स्वयं सिद्ध), शिव जी का एक नाम।
- शंभू – Shambhu: आनंद और कल्याण का स्रोत।
लड़कियों के नाम
- ईशानी – Ishani: भगवान शिव की संगिनी, माता पार्वती
- कामाक्षी – Kamakshi: कांचीपुरम के प्रसिद्ध कामाक्षी अम्मन मंदिर से प्रेरित।
- मीनाक्षी – Meenakshi: मधुरै के प्रसिद्ध मीनाक्षी मंदिर से।
- काशी – Kashi:शिव की सबसे प्रिय और पवित्र नगरी।
- गिरिजा – Girija: हिमालय की पुत्री, माता पार्वती।
- शिवांगी – Shivangi: भगवान शिव का अंग या सुंदर रूप।
- शिवांशी – Shivanshi: भगवान शिव का एक अंश।
- रुद्राणी – Rudrani: भगवान रुद्र (शिव) की शक्ति/पत्नी।
- अन्वी – Anvi: देवी पार्वती और शिव भक्ति से जुड़ा नाम।
- शिवान्या – Shivanya: शिव जी की कृपा से जन्मी या शिव से जुड़ी।
- अद्वैता – Adwaita: नॉन-ड्यूअल, अद्वितीय (शिव और शक्ति का एक रूप)।
- हंसिका – Hansika: शिव जी की सवारी और पवित्रता का प्रतीक।
- शैलजा – Shailaja: पर्वतों की पुत्री, पार्वती।
- त्रिनेत्री – Trinetri:तीन आंखों वाली देवी
- भ्रमि – Bhrami: भगवान शिव के धाम और प्रकृति का स्वरूप।


Download Android App
Download iOS App




