चंबा हाईवे पर बड़ा हादसा, खाई में गिरी कार; एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

Summary :

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में देर रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। भरमौर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर लाहड़ के पास एक कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया और दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। कल देर रात, भरमौर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर लाहड़ के पास एक कार गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में कार में सवार एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। हादसे की वजह का अभी पता लगाया जा रहा है। इस घटना से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है और खबर सुनकर परिवार गहरे सदमे में है।

परिजनों ने क्या बताया?

बता दें कि देर रात हादसा होने के कारण बचाव दल को काफी परेशानी हुई। स्थानीय लोगों ने पुलिस और बचाव दल की मदद की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हादसे का कारण ड्राइवर का बैलेंस बिगड़ना बताया जा रहा है। हालांकि, पुलिस इसकी जांच कर रही है कि कोई अन्य कारण से तो ये भीषण सड़क हादसा नहीं हुआ है। फिलहाल इस हादसे से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उनका कहना है कि परिवार बच्चे के इलाज के लिए चंडीगढ़ गया था और वापसी के दौरान यह दुखद घटना हुई।

पुलिस ने क्या कहा?

पुलिस ने सड़क हादसे में जान गवाने वालों की लिस्ट जारी की है। मृतकों में गेहरा निवासी बचन सिंह, रिपन कुमार, रिम्पी, कीर्ति तथा एक वर्षीय मासूम बच्चा शामिल हैं। इस घटना के बारे में पुलिस ने बताया कि जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम और बचाव दल मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। साथ ही, पुलिस ने लोगों से खास अपील की है कि जब तक बहुत जरूरी न हो, तब तक पहाड़ी रास्तों पर यात्रा करने से बचें। वाहन चालकों को सलाह दी गई है कि वे इन रास्तों पर सावधानी से गाड़ी चलाएं और खराब मौसम में यात्रा करने से बचें, क्योंकि बारिश की वजह से सड़कें फिसलन भरी हो जाती हैं।

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।