Amarnath Bus Accident: जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में सड़क हादसा, अमरनाथ यात्रा से लौट रहे यात्रियों की बस खाई में गिरी, 40 घायल

Summary :

सोनमर्ग हाईवे के S मोड़ बस चालक ने नियंत्रण खो दिया और बस लगभग 20 से 25 मीटर नीचे खाई में गिर गई जिसमें 40 लोग घायल हो गए है। CRPF, ITBP, पुलिस और असम राइफल्स के जवानों ने मोर्चा संभाला

जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में आज बड़ा सड़क हादसा हो गया है जहां अमरनाथ यात्रियों से भरी बस बालटाल जा रही थी तभी सोनमर्ग हाईवे के S मोड़ बस चालक ने नियंत्रण खो दिया और बस लगभग 20 से 25 मीटर नीचे खाई में गिर गई जिसमें 40 लोग घायल हो गए है। इस घटना के बाद सुरक्षा बलों और स्थानीय लोगों ने मिलकर रेस्कयू ऑपरेशन चलाया है और घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अनियंत्रित होकर खाई में पलटी बस

Jammu and Kashmir bus accident
Jammu and Kashmir bus accident

बस में लगभग 50 अमरनाथ यात्री सवार थे और बस बालटाल बेस कैंप जा रही थी तभी रास्ते में सड़क हादसा हो गया है। बताया जा रहा है कि बस गांदरबल जिले के रंगा मोड़ के पास अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई जिसमें 40 लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल कंगन से एसकेआईएमएस (SKIMS) सौरा, श्रीनगर रेफर किया गया है और सभी घायलों को हल्की चोट लगी है।

सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाला

घटना की सूचना मिलने के बाद तुरंत CRPF, ITBP, पुलिस और असम राइफल्स के जवानों ने मोर्चा संभाला और घटनास्थल पर पहुंच कर घायलों को निकालकर अस्पताल भेजा गया। जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया है। पुलिस ने इस हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।