Xiaomi 18 Pro Max में मिलेगा 200MP कैमरा, 8,500mAh बैटरी, Privacy Display फीचर, जानें कब होगा लॉन्च

Summary :

17 नवंबर 2026 को वैश्विक बाजार में सीरीज में Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max को लॉन्च किया जाएगा। दोनों स्मार्टफोन में कई अलग फीचर समेत कीमत भी अलग रखी जाएगी।

Xiaomi ने भारतीय बाजार समेत वैश्विक बाजार में कई शानदार स्मार्टफोन किफायती कीमत पर लॉन्च किए है। अब Xiaomi 18 Pro Series में दो शानदार स्मार्टफोन को ग्लोबल बाजार में लॉन्च किया जाएगा। बता दें कि 17 अक्टूबर को फ्रांस में इवेंट के दौरान 18 Pro और 18 Pro Max को लॉन्च किया जाएगा जिसमें नया प्रोसेसर, 200MP का कैमरा, 8,500mAh की बड़ी बैटरी, 27W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग समेत कई फीचर्स को शामिल किया गया है। जानते है इस स्मार्टफोन की सभी जानकारी और कीमत के बारे में…

कब होगा लॉन्च

Xiaomi अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन को लॉन्च करने के लिए शानदार इवेंट का आयोजन किया जाएगा और 17 नवंबर 2026 को वैश्विक बाजार में सीरीज में Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max को लॉन्च किया जाएगा। दोनों स्मार्टफोन में कई अलग फीचर समेत कीमत भी अलग रखी जाएगी। भारतीय समय के अनुसार यह इवेंट शाम को 6:30 बजे इवेंट का आयोजन किया जाएगा। जानते है स्मार्टफोन में  मिलने वाली सभी फीचर्स की जानकारी के बारे में…

18 Pro Max में मिलेगा 200MP कैमरा

Xiaomi के 18 Pro और 18 Pro Max दोनों ही स्मार्टफोन में शानदार ट्रिपल रियर Leica ब्रांडेड कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें मेन कैमरा 200MP, 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा, 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया जाएगा। वहीं फ्रंट में सेल्फी के लिए 50MP का कैमरा दिया जाएगा। बेहतर फोटो और वीडियोग्राफी के लिए शानदार कैमरा स्मार्टफोन में शामिल किया गया है।

8,500mAh की बैटरी

शानदार कैमरे के साथ ही स्मार्टफोन में बड़ी बैटरी दी गई है। बता दें कि  18 Pro स्मार्टफोन में 7,000mAhकी बैटरी और Pro Max में 8,500mAh की बैटरी दी गई है साथ ही चार्ज करने के लिए 100W का वायर्ड और 50W का वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है वहीं 27W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट भी स्मार्टफोन में दिया जाएगा।

Privacy Display फीचर को किया शामिल

18 Pro Max में डिस्पले की बात करें तो 6.9 इंच का डिस्पले 120Hz रिफ्रेश रेट और 4,000 निट्स सपोर्ट के साथ दिया गया है। Privacy का पूरा ध्यान रखते हुए Privacy Display फीचर को शामिल किया गया है। प्रोसेसर की बात करें तो Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 SoC पावरफुल चिपसेट दिया गया है।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।