कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गाँधी की बुक इन दिनों काफी चर्चा में है, जिसमें उन्होंने अपने प्रधान मंत्री पद से इंकार करने, पीएम मोदी के साथ संपर्क और अपनी सास के द्वारा लगाई गई इमरजेंसी का भी जिक्र किया है. बता दें कि सोनिया गाँधी की बुक BELONGING:A JOURNEY OF LOVE आज से यानी 10 नवम्बर से पाठकों के लिए आम दुकानों पर मिलेगी. साथ ही इस बुक के बाजार में आने से राजनीतिक गलियारों में एक चर्चा का विषय बन गया है.
बताया जा रहा है कि इस किताब में उन्होंने अपने 2004 में प्रधानमंत्री न बनाने के फैसले का भी जिक्र किया है. उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के साथ संपर्क का जिक्र करते हुए कहा कि जब पीएम मोदी उनसे सामने मिलते है, तो दूसरी तरफ देखने लगते है, इसके अलावा इसमें उन्होंने उसकी तारीफ भी की है.
हालांकि उन्होंने अपनी बुक में इमरजेंसी का जिक्र भी किया है . उन्होंने लिखा कि वो भारत के अपने विजन के लिए लड़ रहे थे और मैं अपने . जो न सिर्फ वर्चस्प के खिलाफ थी बल्कि एक ऐसे भारत की थी, जो धर्मनिरपेक्ष और सामाजिक न्याय के लिए हमेशा खड़ा हो.
जिसमें कभी कुछ भी व्यक्तिगत न हो, आगे लिखते हुए उन्होंने बताया कि आज तक उनसे मेरा कोई वास्तविक संपर्क नही रहा.
सोनिया गाँधी की बुक में पीएम का जिक्र
सोनिया गाँधी ने अपनी बुक में पीएम मोदी को लेकर लिखा कि हम कभी किसी राजनीतिक कार्यक्रम में मिलते है, जैसे स्पीकर या चैबर में तो एक दुसरे को नमस्ते करते है. वहीं वो दोनों एक दुसरे को देखते है, ताकि आंख न मिलानी पड़े. उसमें आगे लिखते हुए उन्होंने बताया कि हमारे दौर में सत्ताधारी वर्ग को लेकर उनकी जो भूमिका है, उसे भी अच्छी तरह समझने लगी थी.
इस तरह दिल्ली के एक ड्राइंग रूम में एक दिन मुझे भी असहजता सी महसूस हुई थी, मुझे लगता था कि वो जो राय रखी जाती है. वो भारत कि असलियत से काफी दूर है. वो निश्चित रूप से साधारण बैकग्राउंड से उठकर आरएसएस में आकर ताकतवर बने.
आपातकाल एक गलती
सोंनिया गाँधी ने अपनी बुक में न्यूज एजेंसी पिटीआई ने गर्जियन का हवाले देते हुए लिखा कि, आपातकाल लागु करने का फैसला एक गलती थी. उनका मानना है कि उनकी सास एवं उस समय की प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी को भी बाद में महसूस हुआ की ये एक गलत फैसला था.
उन्होंने लिखा कि उस समय संजय गाँधी को कंट्रोल में रखा जाता तो,आपातकाल लागु होने के बाद हुए नुकसान को रोका जा सकता था. जबकि ब्रिटिश दैनिक के अनुसार, सोनिया गाँधी ने कहा कि आपातकाल का फैसला गलत था , जिसका अहसास बाद में उनकी सास को भी हुआ.
सोनिया गाँधी के मुताबिक, आपातकाल को लेकर परिवार में काफी मतभेद भी हुए थे. उनके पति राजीव गाँधी इस फैसले के खिलाफ थे. उन्होंने अपनी माँ को बताया भी था कि अगले चुनाव तक का इंतजार करो पर छोटे बेटे संजय गाँधी ने आपातकाल पर जोर दिया.
पुस्तक के मुख्य बिंदु इस प्रकार हैं:-
बच्चों की राय : किताब में जिक्र किया गया है कि 2004 के चुनाव के बाद जब उन्होंने प्रधानमंत्री पद संभालने पर विचार किया, तो राहुल गांधी और प्रियंका गांधी इसके सख्त खिलाफ थे। परिवार के पुराने जख्मों और राजनीतिक त्रासदियों को ध्यान में रखते हुए दोनों बच्चों ने इस पद को लेकर गहरी चिंता जताई थी और उनके इस पद को ठुकराने पर बच्चों ने राहत की सांस ली थी।
अंतरात्मा की आवाज : सोनिया गांधी ने लिखा है कि चुनावी जीत के बाद राजनीतिक जिम्मेदारी और व्यक्तिगत अंतरात्मा के बीच कशमकश चल रही थी। आखिरकार, उन्होंने अपने भीतर की आवाज सुनकर प्रधानमंत्री न बनने का कड़ा फैसला लिया।
विदेशी मूल का मुद्दा : पुस्तक में यह भी बताया गया है कि यदि वह इस पद को संभालतीं, तो विदेशी मूल के विवाद को लेकर देश में लगातार राजनीतिक टकराव बना रहता, जिससे सरकारी कामकाज प्रभावित हो सकता था। उन्होंने देशहित को अपने पद से ऊपर रखा।
व्यक्तिगत जीवन का सफर : इस आत्मकथा में उनके इटली के शुरुआती जीवन, राजीव गांधी से मुलाकात, भारत में बसने के अनुभव और इंदिरा व राजीव गांधी के निधन जैसे बेहद संवेदनशील पलों का भी जिक्र किया गया है।


Download Android App
Download iOS App




