इन नए अपडेट्स के साथ लॉन्च हुई Kawasaki की ये बाइक! 649cc के दमदार इंजन समेत मिल रहे ये शानदार फीचर्स

Summary :

कावासाकी ने भारत में नई Kawasaki Z650RS MY27 लॉन्च की है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 7.83 लाख रुपये है। बाइक नए Metallic Carbon Gray कलर में आई है। इसमें 649cc इंजन, 68PS पावर, ट्रैक्शन कंट्रोल, LED लाइटिंग और आधुनिक ब्रेकिंग सिस्टम मिलता है। इंजन और मैकेनिकल फीचर्स पहले जैसे हैं।

क्लासिक बाइक्स का शौक रखने वाले कस्टमर्स के लिए कावासाकी ने अपनी Z650RS का नया MY27 मॉडल भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। इस बार कंपनी ने बाइक को Metallic Carbon Gray कलर में पेश किया है। इसकी कीमत 7.83 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। बाइक की बिक्री 16 सितंबर 2026 से शुरू हो चुकी है।

नई Z650RS में कंपनी ने डिजाइन के पुराने अंदाज को बरकरार रखा है। लेकिन, इसका लुक भले ही पुरानी बाइक्स की याद दिलाता हो, लेकिन इसमें मिलने वाली टेक्नॉलजी आज के दौर के हिसाब से है। बाइक में 649cc का इंजन, ट्रैक्शन कंट्रोल और मॉडर्न  ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है। आइए जानते हैं इस बाइक्स की खासियत के बारें में विस्तार से।

क्लासिक डिजाइन में नया कलर ऑप्शन

  • Kawasaki Z650RS की सबसे बड़ी पहचान इसका रेट्रो डिजाइन है।
  • इसमें सामने की तरफ गोल LED हेडलाइट दी गई है, जबकि फ्यूल टैंक को मस्कुलर लुक दिया गया है।
  • पीछे की तरफ फ्लैट सीट और LED टेललाइट मिलती है।
  • इसके अलॉय व्हील भी स्पोक व्हील जैसे नजर आते हैं, जो इसके पुराने जमाने वाले लुक को और बेस्ट बनाते हैं।
  • बाइक का इंस्ट्रूमेंट पैनल भी बाकी डिजाइन से मेल खाता है।
  • इसमें दो गोल एनालॉग डायल लगाए गए हैं। एक डायल स्पीड और दूसरा इंजन RPM की जानकारी देता है।
  • इनके बीच LCD डिस्प्ले मौजूद है, जहां राइडर को दूसरी जरूरी जानकारियां मिलती हैं।

649cc इंजन के साथ 68PS की ताकत

  • परफॉर्मेंस के मामले में Kawasaki Z650RS MY27 में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इसमें पहले की तरह 649cc का पैरेलल-ट्विन इंजन मिलता है। यह लिक्विड-कूल्ड इंजन DOHC और 8-वाल्व सेटअप के साथ आता है।
  • इसका इंजन 8,000rpm पर 68PS की पावर और 6,700rpm पर 64Nm का टॉर्क देता है।
  • इसे 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। बेस्ट  गियर शिफ्टिंग के लिए असिस्ट और स्लिपर क्लच भी मिलता है।
  • इससे क्लच दबाने में कम मेहनत लगती है और अचानक गियर कम करने के दौरान पिछले पहिये को स्थिर रखने में मदद मिलती है।
  • इसके अलावा बाइक में डुअल थ्रॉटल वाल्व टेक्नॉलजी  दी गई है। यह इंजन में हवा के प्रवाह को कंट्रोल  करती है, जिससे पावर डिलीवरी को बेस्ट  बनाने में मदद मिलती है।

फिसलन वाली स्थिति में मदद करेगा KTRC

  • कावासाकी ने इस मोटरसाइकिल में KTRC यानी Kawasaki Traction Control सिस्टम दिया है।
  • इसका काम बाइक के पहियों की पकड़ बनाए रखने में मदद करना है। इसमें दो राइडिंग मोड उपलब्ध हैं।
  • राइडर अपनी जरूरत के हिसाब से किसी एक मोड को चुन सकता है। जरूरत पड़ने पर इस सिस्टम को बंद भी किया जा सकता है।

ब्रेक और सस्पेंशन का सेटअप

  • बाइक को मजबूत बनाने के लिए इसमें 13.5 किलोग्राम वजन का स्टील ट्रेलिस फ्रेम इस्तेमाल किया गया है।
  • आगे की तरफ टेलीस्कोपिक फोर्क और पीछे हॉरिजॉन्टल बैक-लिंक सस्पेंशन दिया गया है।
  • ब्रेकिंग के लिए फ्रंट व्हील पर दो 300mm डिस्क और रियर व्हील पर 220mm डिस्क ब्रेक मिलता है।
  • इसमें 17 इंच के अलॉय व्हील दिए गए हैं। टायर की बात करें तो आगे 120/70 सेक्शन और पीछे 160/60 सेक्शन का टायर लगाया गया है।
  • Kawasaki Z650RS में 12 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। इसका कर्ब वेट 192 किलोग्राम है। बाइक में चौड़ा हैंडलबार और सीधी बैठने वाली पोजिशन मिलती है।
  • इसके अलावा फ्यूल टैंक का डिजाइन ऐसा रखा गया है, जिससे राइडर को बाइक संभालने में सहूलियत मिल सके।

कीमत में कितना बदलाव?

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।