Charming Baby Names for Boys: घर में गूंजी है बेटे की किलकारी? चुनें संस्कृत और मॉडर्न टच वाले 30+ प्यारे और यूनिक नाम

Summary :

यह आर्टिकल बताता है कि घर में बेटे के जन्म की किलकारी माता-पिता के लिए अपार खुशियां लाती है, और यह पल किसी त्योहार से कम नहीं होता है। बच्चे के जन्म के बाद उनका सबसे महत्वपूर्ण कार्य एक ऐसा नाम चुनना होता है जिसका बच्चे के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़े। इसी बात को ध्यान में रखते हुए, यह आर्टिकल लड़कों के कुछ प्यारे और सुंदर नामों की एक लिस्ट दिखाता है।

घर में बेटे की किलकारी सुनते ही ऐसा लगता है, जैसे माता-पिता को दुनिया की सारी खुशियां मिल गई हों। ये दिन उनके लिए किसी त्योहार से कम नहीं होता है। पेरेंट्स के साथ-साथ परिवार का हर एक सदस्य बच्चे को लाड़ प्यार करता है। बच्चे के जन्म के बाद पेरेंट्स के लिए सबसे बड़ा टास्क उसका नाम ढूंढना होता है, क्योंकि बच्चे का नाम उसके जीवन पर बहुत ज्यादा प्रभाव डालता है। ऐसे में अगर आप भी अपने बच्चे को कोई प्यारा सा नाम देना चाहते हैं, तो ये लिस्ट आपके काफी काम आ सकती है, तो चलिए देर किस बात कि इस पूरी नामों की लिस्ट पर एक नजर डालते हैं।

लड़कों के कुछ प्यारे और सुंदर नामों की लिस्ट

 Cute Baby Boy Names in Hindi
Cute Baby Boy Names in Hindi (Source: Social Media)
  • आरव (Aarav) – शांत, सुरीला
  • अद्वैत (Advait) – अनोखा
  • विवान (Vivaan) – जीवन से भरपूर
  • अनेय (Anay) – भगवान गणेश का नाम
  • रेयांश (Reyansh) – रोशनी की किरण
  • ईशान (Ishan) – भगवान शिव
  • ध्रुव (Dhruv) – स्थिर, ध्रुव तारा
  • कबीर (Kabir) – महान
  • अथर्व (Atharv) – वेदों का ज्ञान
  • विहान (Vihaan) – सुबह, भोर
  • अयांश (Ayansh) – ईश्वर का उपहार
  • कियान (Kian) – ईश्वर की कृपा
  • युवान (Yuvan) – युवा, भगवान शिव
  • रियान (Riaan) – छोटा राजा
  • अव्यान (Avyan) – पूर्ण, भगवान विष्णु
  • देवांश (Devansh) – ईश्वर का अंश
  • शिवांश (Shivansh) – भगवान शिव का अंश
  • अगस्त्य (Agastya) – एक महान ऋषि
  • निर्वाण (Nirvaan) – परम सुख
  • रुद्र (Rudra) – शक्तिशाली
  • दर्श (Darsh) – सुंदर, दृष्टि
  • हृदान (Hridaan) – दिल का उपहार
  • ओजस (Ojas) – तेज, चमक
  • श्लोक (Shlok) – मंत्र
  • तनिष (Tanish) – महत्वाकांक्षा
  • विराज (Viraj) – दीप्तिमान, राजा
  • यश (Yash) – सफलता, प्रसिद्धि
  • पार्थ (Parth) – अर्जुन का नाम
  • अबीर (Abeer) – सुगंध

Also Read: All God Inspired Baby Names: नन्हे बच्चे के लिए बेस्ट रहेंगे देवी-देवताओं से जुड़े ये मॉडर्न नाम, बोलने में आसान सुनने में मधुर

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।