इतिहास और पौराणिक कथाओं से प्रेरित बच्चों के नाम जितना सुनने में अच्छे लगते हैं, उससे कई ज्यादा बोलने में मधुर होते हैं। अगर आपके घर में भी बच्चे का जन्म होने वाला है, तो मजबूत और हिम्मतदार बनाने के लिए उसे इतिहास से जुड़ा नाम दे सकते हैं। कहा जाता है कि व्यक्ति का नाम उसके जीवन पर बहुत ज्यादा प्रभाव डालता है। लोगों का मानना है कि पहले के राजाओं के नाम उनके लिए उनका साहस हुआ करते थे। ऐसे में अगर आप भी अपने बेबी गर्ल या बॉय के लिए ऐसे नाम की तलाश में हैं, तो यहां देखें नामों की लिस्ट और उनके अर्थ।
यहां देखें इतिहास से प्रेरित बच्चों के नाम

लड़कों के नाम
- अशोक – महान सम्राट अशोक के नाम पर, जिसका अर्थ है दुखों से रहित या बिना शोक के।
- चंद्रगुप्त – मौर्य साम्राज्य के संस्थापक के नाम पर, जिसका अर्थ है चंद्रमा द्वारा रक्षित।
- हर्ष – सम्राट हर्षवर्धन से प्रेरित, जिसका अर्थ है खुशी या प्रसन्नता।
- विक्रम – राजा विक्रमादित्य से संबंधित, जिसका अर्थ है वीरता या पराक्रम।
- पोरस – राजा पोरस से प्रेरित, जिन्होंने सिकंदर से युद्ध लड़ा था।
- पृथ्वीराज – राजपूत राजा पृथ्वीराज चौहान से प्रेरित, जिसका अर्थ है धरती का राजा।
- शिवाजी – मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम पर।
- बाजी – पेशवा बाजीराव प्रथम से प्रेरित, जिसका अर्थ है विजेता।
- रणजीत – महाराजा रणजीत सिंह से प्रेरित, जिसका अर्थ है युद्ध में विजय प्राप्त करने वाला।
- अजातशत्रु – प्राचीन मगध के शासक के नाम पर, जिसका अर्थ है जिसका कोई शत्रु न हो।
- अलेक्जेंडर – सिकंदर महान से प्रेरित, जिसका अर्थ है लोगों का रक्षक।
- आर्थर – प्रसिद्ध राजा आर्थर से संबंधित, जिसका अर्थ है महान या वीर।
- विंस्टन – विंस्टन चर्चिल से प्रेरित, जिसका अर्थ है खुशी का पत्थर।
लड़कियों के नाम
- लक्ष्मीबाई – झांसी की रानी लक्ष्मीबाई से प्रेरित, जिसका अर्थ है धन की देवी और वीरता का प्रतीक।
- अहिल्या – महारानी अहिल्याबाई होल्कर के नाम पर, जो अपने न्यायप्रिय शासन के लिए जानी जाती हैं।
- रज़िया – दिल्ली सल्तनत की पहली महिला शासिका रज़िया सुल्ताना से प्रेरित, जिसका अर्थ है संतुष्ट या प्रसन्न।
- गार्गी – प्राचीन वैदिक विदुषी और दार्शनिक गार्गी वाचकनवी के नाम पर।
- मैत्रेयी – प्राचीन भारत की प्रसिद्ध महिला दार्शनिक से प्रेरित।
- वेलु – रानी वेलु नचियार से प्रेरित, जिन्होंने औपनिवेशिक शासन के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी।
- पद्मिनी – चित्तौड़गढ़ की रानी पद्मिनी से प्रेरित, जिसका अर्थ है कमल के समान।
- लोपामुद्रा – प्राचीन वैदिक विदुषी और ऋषि अगस्त्य की पत्नी के नाम पर।
- चेन्नम्मा – कित्तूर की रानी चेन्नम्मा से प्रेरित, जिन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ विद्रोह किया था।
- द्रौपदी – प्राचीन महाकाव्य महाभारत की प्रमुख ऐतिहासिक पात्र।
- विक्टोरिया – रानी विक्टोरिया से प्रेरित, जिसका अर्थ है विजय या जीत।
- एलिनॉर – एक्विटेन की एलिनॉर से प्रेरित, जिसका अर्थ है चमकदार रोशनी।
- जोआन – जोआन ऑफ आर्क से प्रेरित, जिसका अर्थ है ईश्वर की कृपा।
- क्लेओपात्रा – प्राचीन मिस्र की प्रसिद्ध शासिका से प्रेरित, जिसका अर्थ है पिता का गौरव।
- फ्लोरेंस – फ्लोरेंस नाइटिंगेल से प्रेरित, जिसका अर्थ है समृद्ध या खिलता हुआ।
Also Read: महाभारत की महान नारियों पर रखें बेटी का नाम, देखें सबसे Special और Meaningful नामों की लिस्ट



Download Android App
Download iOS App




