कभी-कभी जिंदगी में ऐसे मोड़ आ जाते हैं, जिनके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं होता। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने हाल ही में अपने नए म्यूजिक वीडियो ‘अनाथ’ के जरिए अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई बड़े खुलासे करने का दावा किया है। वीडियो रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर इसकी काफी चर्चा हो रही है।
वीडियो में परिवार को लेकर लगाए आरोप
अनुराग ने अपने वीडियो में दावा किया है कि उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा दर्द उन्हें अपने ही करीबियों से मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके माता-पिता, भाई और मुंहबोली बहन ने उनके खिलाफ साजिश की। अनुराग के मुताबिक, अपनों के बर्ताव से वो मेंटली काफी परेशान हो गए थे और सिचुएशन इतनी सीरियस हो गई थी कि उन्होंने आत्महत्या करने तक की कोशिश की थी।
पत्नी रितिका चौहान पर लगाए गंभीर आरोप

अनुराग ने वीडियो में अपनी पत्नी रितिका चौहान को लेकर भी कई आरोप लगाए हैं। उनका दावा है कि शादी के बाद रितिका का अभिषेक सैनी नाम के इंसान के साथ गलत संबंध था। इन दावों के सबूत के तौर पर अनुराग ने वीडियो में कुछ ऑडियो क्लिप, चैट स्क्रीनशॉट और पर्सनल तस्वीरों के साथ-साथ वीडियो का जिक्र भी किया है। हालांकि, इन सभी चीज़ो की इंडिपेंडेंट तौर से कोई पुष्टि नहीं हो पाई है।
ऑडियो क्लिप को लेकर दावा

वीडियो में दिखाए गए एक ऑडियो क्लिप को लेकर अनुराग का कहना है कि उसमें रितिका अपने रिश्ते और इमोशन को लेकर कुछ बातें कहती सुनाई दे रही हैं। एक दूसरी क्लिप में वो अभिषेक के लिए अपनी भावनाएं जाहिर करती नजर आती हैं। अनुराग ने एक और क्लिप का जिक्र भी किया है, जिसमें वो अभिषेक के साथ बैठकर रितिका से फोन पर बात करते दिखाई देते हैं। उनका दावा है कि अभिषेक ने शादी के बाद भी रितिका से मुलाकात होने की बात एक्सेप्ट की थी।
बच्चे और रिश्ते को लेकर भी किए दावे

अनुराग ने यह भी आरोप लगाया कि रितिका उनके बच्चे को जन्म नहीं देना चाहती थीं और उन्होंने बच्चे को गिराने की बात कही थी। वीडियो में एक बातचीत के आधार पर उन्होंने दावा किया कि रितिका की मां भी चाहती थीं कि उनकी बेटी अनुराग से अलग हो जाए। अनुराग का कहना है कि उन्होंने अपने बच्चे और रिश्ते को बचाने के लिए पूरी कोशिश की, लेकिन उन्हें बदले में निराशा और धोखा मिला।
रितिका की ओर से अब तक कोई रिएक्शन नहीं

अनुराग डोभाल द्वारा लगाए गए इन आरोपों पर अभी तक रितिका चौहान की तरफ से कोई ऑफिशियल रिएक्शन सामने नहीं आया है। ऐसे में वीडियो में किए गए सभी दावों की इंडिपेंडेंट पुष्टि होना बाकी है। फिलहाल यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
Read More: Aamrapali Dubey ने जाहिर की मां बनने की इच्छा, क्या एक्ट्रेस करने वाली हैं शादी?- जानें


Download Android App
Download iOS App




