भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनकी कोई फिल्म नहीं, बल्कि मां बनने की इच्छा है। एक्ट्रेस ने हाल ही में एक रियलिटी शो के प्रोमो में ऐसा बयान दिया, जिसके बाद उनके फैंस के बीच कई तरह के सवाल उठने लगे हैं।
रियलिटी शो में किया बड़ा खुलासा
View this post on Instagram
आम्रपाली दुबे जल्द ही नए रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ में नजर आने वाली हैं। इस शो में उनके साथ भोजपुरी सिनेमा के कई बड़े सितारे, जैसे दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’, पवन सिंह, काजल राघवानी और तेज प्रताप यादव भी दिखाई देंगे। यह शो 2 अगस्त से स्ट्रीम होगा और इसके कई प्रोमो पहले ही सामने आ चुके हैं। ऐसे में हाल ही में जारी एक प्रोमो में आम्रपाली ने अपनी जिंदगी से जुड़ा एक बड़ा फैसला शेयर किया। उन्होंने कहा कि वह अब मां बनना चाहती हैं, उनका यह बयान सुनकर न सिर्फ शो में मौजूद परिवार के सदस्य, बल्कि उनके फैंस भी हैरान रह गए।
परिवार भी रह गया हैरान
View this post on Instagram
प्रोमो में दिखाया गया है कि आम्रपाली पहले मंदिर में भगवान के सामने इमोशनल होकर प्रार्थना करती हैं। इसके बाद वह अपने परिवार के साथ बैठकर कहती हैं कि वह अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा फैसला लेने जा रही हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता इस फैसले पर परिवार और फैंस का क्या रिएक्शन होगा, लेकिन वह मां बनने की इच्छा रखती हैं।

आम्रपाली की यह बात सुनते ही उनके माता-पिता एक-दूसरे की ओर देखने लगते हैं। उनके पिता ने उनकी मां से राय मांगी, जबकि बहन ने पूछा कि क्या वह अपने फैसले को लेकर पूरी तरह श्योर हैं। इस पर एक्ट्रेस ने साफ कहा कि वह अपने फैसले पर पूरी तरह विश्वास रखती हैं। इस दौरान वह इमोशनल होकर रोती हुई भी नजर आईं।
Aamrapali Dubey Wants To Be A Mother: क्या शादी की तैयारी में हैं आम्रपाली?

आम्रपाली के इस बयान के बाद सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि क्या वह जल्द शादी करने वाली हैं या फिर किसी दूसरे तरीके से मां बनने की प्लानिंग बना रही हैं। कुछ लोग कयास लगा रहे हैं कि वह बच्चा गोद लेने का फैसला भी कर सकती हैं। हालांकि, एक्ट्रेस की ओर से अभी तक इस बात पर कोई ऑफिशियल जानकारी शेयर नहीं की गई है।
2 अगस्त से शुरू होगा ‘भोजपुरी बवाल’

जानकारी के लिए आपको बता दें कि ‘भोजपुरी बवाल’ एक इमोशनल ड्रामा रियलिटी शो है, जिसमें भोजपुरी इंडस्ट्री के कई पॉपुलर सितारे अपनी पर्सनल लाइफ और इमोशनल पहलुओं से जुड़े एक्सपीरिएंस शेयर करते नजर आएंगे। यह शो 2 अगस्त से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जाएगा। ऐसे में फैंस को उम्मीद है कि शो के दौरान आम्रपाली अपने इस बड़े फैसले से जुड़ी और भी कई बातें शेयर कर सकती हैं।



Download Android App
Download iOS App




