Jennifer Winget Wedding: जेनिफर विंगेट ने विलियम इस्माइल संग रचाई शादी, वेडिंग वीडियो शेयर कर फैंस को दिया सरप्राइज

Summary :

टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट ने विलियम इस्माइल के साथ शादी कर अपने जीवन की नई शुरुआत की है। दोनों ने 16 जुलाई 2026 को लंदन में एक पर्सनल इवेंट में व्हाइट वेडिंग की। जेनिफर ने सोशल मीडिया पर वेडिंग वीडियो शेयर कर के फैंस को यह खुशखबरी दी है, जिसके बाद उन्हें फैंस और कई सेलेब्स की ओर से ढेरों बधाइयां मिलीं।

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट ने अपनी जिंदगी की नई शुरुआत कर ली है। काफी समय से उनकी शादी को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन एक्ट्रेस ने कभी इस टॉपिक पर खुलकर कुछ नहीं कहा था। लेकिन अब जेनिफर ने खुद सोशल मीडिया पर अपनी शादी का खूबसूरत वीडियो शेयर कर के सभी चर्चाओं को खत्म कर दिया है। उन्होंने विलियम इस्माइल के साथ शादी कर ली है और इस खुशखबरी से अपने फैंस को उन्होंने सरप्राइज दिया है।

Jennifer Winget Wedding
Jennifer Winget Wedding (Source: Google)

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जेनिफर विंगेट और विलियम इस्माइल ने 16 जुलाई 2026 को लंदन में एक पर्सनल इवेंट में व्हाइट वेडिंग की है। इस खास मौके पर सिर्फ परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त ही शामिल हुए। शादी का वीडियो शेयर करते हुए जेनिफर ने इमोशनल कैप्शन लिखा कि, “आखिरकार हमारे सितारे भी मिल गए।” वहीं वीडियो के आखरी में उन्होंने लिखा, “अब ऑफिशियल तौर पर मैं आप सभी को अपने हमसफर से मिलवाती हूं।” इस प्यारे मैसेज ने फैंस का दिल जीत लिया है और देखते ही देखते ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

वेडिंग वीडियो में दिखीं खूबसूरत झलकियां

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jennifer Winget (@jenniferwinget1)

वीडियो की शुरुआत जेनिफर और विलियम के हाथों में हाथ डाले एक रोमांटिक सीन से होती है, जिसमें जेनिफर अपनी वेडिंग रिंग भी फ्लॉन्ट करती नजर आती हैं। इसके बाद चर्च में हुई शादी की रस्मों की खूबसूरत झलक दिखाई जाती है और वीडियो के आखिर में दोनों न्यूलीवेड कपल चर्च से मुस्कुराते हुए बाहर निकलता दिखाई देता है। इस खूबसूरत पल को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़

Fans Reaction On Jennifer Winget's wedding
Fans Reaction On Jennifer Winget’s wedding (Source: Google)

जैसे ही जेनिफर ने अपनी शादी का वीडियो शेयर किया, वैसे ही सोशल मीडिया पर बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया। फैंस लगातार कमेंट कर के इस नए सफर के लिए दोनों को शुभकामनाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि, “इस दिन का बेसब्री से इंतजार था।” वहीं दूसरे फैन ने लिखा, “बहुत-बहुत बधाई जेनिफर, आपकी जिंदगी हमेशा खुशियों से भरी रहे।”

सेलेब्स ने भी दी नई जिंदगी की शुभकामनाएं

Celebs Reaction On Jennifer Winget's Wedding
Celebs Reaction On Jennifer Winget’s Wedding (Source: Google)

जेनिफर और विलियम की शादी पर टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई सितारों ने भी उन्हें बधाई दी। जेनेलिया डिसूजा, जन्नत जुबैर, सोनू सूद, रश्मि देसाई, मौनी रॉय और दृष्टि धामी के साथ कई सेलेब्स ने कमेंट कर के इस न्यूलिवेड कपल को नई जिंदगी के लिए शुभकामनाएं और ढेर सारा प्यार भेजा। जेनिफर विंगेट की इस खूबसूरत वेडिंग ने न सिर्फ उनके फैंस को खुश किया, बल्कि सोशल मीडिया पर भी उनकी शादी की तस्वीरें और वीडियो चर्चा का विषय भी बन गए हैं।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि जेनिफर की ये दूसरी शादी है, इससे पहले उन्होंने करण सिंह ग्रोवर के साथ 9 अप्रैल 2012 को शादी की थी। लेकिन फिर कुछ समय बाद नवंबर 2014 में दोनों का तलाक हो गया। जिसके बाद करण ने बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बासु से शादी कर ली और जेनिफर ने अब जाकर अपनी दूसरी शादी रचाई है। ऐसे में फैंस के मन में जेनिफर के लिए ऐसा एक्साइटमेंट ये दिखाता है कि एक्ट्रेस ने अपनी लाइफ में बहुत प्यार कमाया है।

Read More: Sonam Wangchuk को लेकर आमिर खान ने दिया बड़ा बयान, कहा- ‘3 Idiots फिल्म में रेंचो का किरदार नहीं था…’

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।