गहनों की दुनिया में जब भी एवरग्रीन ट्रेंड्स की बात होती है, तो रोज़ गोल्ड का नाम सबसे ऊपर आता है। क्लासिक गोल्ड और आधुनिक सिल्वर के बीच का यह एक ऐसा परफेक्ट कॉम्बिनेशन है, जो हर स्किन टोन पर बेहद खूबसूरत लगता है। चाहे आपने एथनिक एम्ब्रॉयडरी वाला लहंगा पहना हो या फिर एक सिंपल वेस्टर्न ड्रेस, रोज़ गोल्ड इयररिंग्स हर लुक को मिनटों में एलिगेंट बना देते हैं।
आइए देखते हैं रोज़ गोल्ड इयररिंग्स के कुछ ऐसे लेटेस्ट और ट्रेंडिंग डिजाइन्स, जो आपके ज्वेलरी कलेक्शन को चार चांद लगा देंगे।
1. Rose Gold Studs Earrings

कैजुअल, ऑफिस वेयर और रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए बेस्ट रोज गोल्ड स्टड इयररिंग बेस्ट ऑप्शन है। रोज़ गोल्ड में फ्लोरल (फूल), हार्ट शेप, जेमोट्रिक पैटर्न या सॉलिटेयर डायमंड वाले स्टड्स काफी लोकप्रिय हैं। ये आपके लुक को बिना किसी झंझट के एक डिसेंट और क्लासी टच देते हैं।
2. Rose Gold Drop & Dangler Earrings

कॉकटेल पार्टी, डेट नाइट और वेस्टर्न गाउन के साथ आपको एक परफेक्ट लुक मिलेगा। जब रोज़ गोल्ड में अमेरिकन डायमंड या रंग-बिरंगे स्टोन्स जोड़े जाते हैं, तो इनकी चमक देखते ही बनती है। लंबे डैंगलर आपके चेहरे के कटआउट को खूबसूरती से उभारते हैं।
3. Rose Gold Jhumkas & Chandbalis

इंडो-वेस्टर्न और ट्रेडिशनल एथनिक आउटफिट्स के साथ ये एक दम बेस्ट रहेंगे। Yellow Gold की जगह अब लड़कियां ट्रेडिशनल झुमकी और चांदबाली में भी रोज़ गोल्ड पसंद कर रही हैं। पर्ल या हल्के कट-वर्क डिज़ाइन वाली रोज़ गोल्ड झुमकी साड़ी और अनारकली सूट के साथ बेहद ग्रेसफुल लगती हैं।
4. Rose Gold Hoops Earrings

सिंपल रोज़ गोल्ड हूप्स से लेकर ट्विस्टेड डिज़ाइन, पर्ल-स्टडेड हूप्स या छोटे हुप्स इन दिनों काफी डिमांड में हैं। यह कॉलेज गोइंग गर्ल्स से लेकर वर्किंग वूमेन तक सभी की पहली पसंद बने हुए हैं।



Download Android App
Download iOS App




