एग्जाम सिस्टम में सुधार के लिए 6 सदस्यीय टास्क फोर्स का ऐलान, शामिल हुए 1989 बैच के IAS अमृत लाल मीणा

Summary :

नीट परीक्षा में हुए विवाद के बीच सरकार ने परीक्षा प्रणाली में बड़े सुधार के लिए 6 सदस्यीय हाई लेवल टास्क फोर्स का गठन किया है। इंफोसिस के सह-संस्थापक नंदन नीलेकणी की अगुवाई वाली इस कमेटी में पूर्व IAS अधिकारी अमृत लाल मीणा को भी शामिल किया गया है।

Former IAS Amrit Lal Meena : नीट परीक्षा में सामने आई धांधली और भारी बवाल के बाद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पद से इस्तीफा देना पड़ा है। इसके बाद केंद्र सरकार ने परीक्षा प्रणाली में बड़े पैमाने पर सुधार लाने के लिए छह सदस्यीय हाई लेवल टास्क फोर्स का गठन किया है।

इस टास्क फ़ोर्स का एलान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंस्टाग्राम पर किया किया जहां उन्होंने कहा कि ‘यह कमेटी देश की परीक्षा व्यवस्था को सुरक्षित और मजबूत बनाएगी। इंफोसिस के सह-संस्थापक नंदन नीलेकणी इस कमेटी की कमान संभालेंगे। इस हाई लेवल टीम में राजस्थान के करौली निवासी और पूर्व आईएएस अधिकारी अमृत लाल मीणा को बतौर लॉजिस्टिक्स एक्सपर्ट शामिल किया गया है।

बड़ी जिम्मेदारी तक का सफ़र

बता दें, इसे लेकर अमृत लाल मीणा  करौली जिले में चर्चा का केंद्र बन गए हैं। उन्होंने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद 1989 में प्रशासनिक सेवा (IAS) परीक्षा पास की। उन्हें बिहार कैडर मिला, जहां उन्होंने प्रशासनिक दक्षता की नई मिसाल कायम की।

अगस्त 2024 से अगस्त 2025 तक वे बिहार के मुख्य सचिव जैसे सर्वोच्च पद पर रहे। इसके अलावा उन्होंने केंद्र सरकार में कोयला सचिव और DPIIT में विशेष सचिव (लॉजिस्टिक्स) जैसी अहम जिम्मेदारियां निभाईं। रिटायर्ड होने के बावजूद उनकी काबिलियत और अनुभव को देखते हुए केंद्र सरकार ने उन्हें इस अहम कमेटी में जगह दी है।

स्थानीय विधायक ने जताई खुशी

उनकी इस नियुक्ति पर स्थानीय नताओं द्वारा बधाई भी दी गई है। लोकल विधायक हंसराज बालौती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर बधाई देते हुए लिखा कि यह पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण है। इससे समाज के युवाओं को ईमानदारी और कड़ी मेहनत से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की प्रेरणा मिलेगी।

यह भी पढ़ें – बेंगलुरु के एक गैरेज में भीषण आग से मची अफरा-तफरी, 25 लग्जरी कारें जलकर राख

Rohit Singh

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।