बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने हाल ही में प्रदेश में चल रही फ्री बिजली योजना को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बिहार के अमीर तबके लोगों से एक ख़ास अपील की है। उन्होंने 125 यूनिट फ्री बिजली का लाभ लेने को लेकर बड़ी बात कही है। सीएम सम्राट ने संपन्न लोगों ने अपील की है कि वो राज्य में मिल रही 125 यूनिट फ्री बिजली का लाभ न उठाएं। सीएम की इस अपील पर RJD ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
सीएम सम्राट के बयान पर राजद का पलटवार
RJD (राजद) ने सीएम सम्राट के इस बयान पर पलटवार किया है। पार्टी ने कहा है कि प्रदेश की सरकार का खजाना खाली हो गया है, इसलिए सरकार तरह-तरह की अपील कर रही। मालूम हो कि राजनीतिक महकमे में अक्सर सत्ता धारी और विपक्ष के बीच जुबानी जंग चलती रहती है। हालांकि, सरकार इन आरोपों को अक्सर फिजूल ही बताती है। दरअसल सीएम सम्राट ने कहा है कि बिहार में अमीर से लेकर गरीब तक सभी को 125 यूनिट फ्री बिजली दी जा रही है। ऐसे में प्रत्येक साल बिहार सरकार बिजली अनुदान पर 23 हजार करोड़ रुपये खर्च कर रही है। ऐसे में एक परिवार पर हर साल आठ से 10 हजार रुपये तक सरकारी खर्च हो रहे हैं। उन्होंने साफ-साफ शब्दों में अमीर तबके यानी जो लोग टैक्स भरते हैं उनसे खास अपील की है कि आप 125 यूनिट फ्री बिजली का लाभ छोड़कर बिहार के विकास में अपना योगदान दें।
बिहार में क्या है 125 यूनिट फ्री बिजली योजना?
बिहार में मुख्यमंत्री विद्युत उपभोक्ता सहायता योजना (MVUSY) के तहत सभी घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को हर महीने 125 यूनिट तक बिजली पूरी तरह से मुफ्त दी जाती है। यह योजना 1 अगस्त, 2025 से लागू है। राज्य के लगभग 1.90 करोड़ घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को इसका लाभ मिल रहा है। हर माह 125 यूनिट बिजली फ्री मिलने से परिवारों को लगभग ₹937.50 तक की सीधी बचत होती है। ऐसे में यदि खपत 125 यूनिट से अधिक होती है, तो सिर्फ 125 यूनिट से ऊपर की खपत पर ही सामान्य दर और पैसे देने होते हैं। इस योजना की शुरुआत बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा की गई थी।


Download Android App
Download iOS App




