Cyclone Murasu: 110 किलोमीटर की रफ्तार से टकराएगा ‘मुरासु’ चक्रवाती तूफान, कई राज्यों में ऑरेंज अलर्ट जारी, प्रशासन हाई अलर्ट

Summary :

मुरासु' एक चक्रवाती तूफान में बदल गया और यह लगभग 110 किलोमीटर प्रति घंटा हवा की रफ्तार से तट से टकरा सकता है। अब यह धीरे धीरे आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। कई जिलों में भारी बारिश की आशंका को देखते हुए राज्य राजस्व प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग ने जिला कलेक्टरों को 'हाई अलर्ट' पर रहने का निर्देश जारी है।

अर्नब चक्रवात तूफान के बाद अब ‘मुरासु’ एक चक्रवाती तूफान में बदल गया और यह लगभग 110 किलोमीटर प्रति घंटा हवा की रफ्तार से तट से टकरा सकता है। अब यह धीरे धीरे आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। वहीं चेन्नई में आज सुबह भारी बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया क्योंकि बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना भीषण चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा है। जिससे उत्तरी इलाकों में सबसे भारी बारिश दर्ज की गई।

ऑरेंज अलर्ट जारी

तट से टकराते समय हवा की गति 100–110 किमी प्रति घंटा हो सकती है और झोंकों के साथ यह 120 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। चेन्नई और तिरुवल्लुर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। सोमवार को चेंगलपट्टू, कांचीपुरम, रानीपेट, वेल्लोर और नीलगिरी के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है, जहां 7 से 11 सेंटीमीटर तक भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं कोरात्तुर, अयापक्कम, वलसरवक्कम, अलंदुर, पल्लीकरनई और शोलिंगनल्लुर सहित 25 जगहों पर मध्यम बारिश दर्ज की गई।

आंध्र प्रदेश तट से टकराएगा मुरासु

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, मुरासु एक भीषण चक्रवाती तूफान में बदल गया है। रात 2.30 बजे, इसका केंद्र चेन्नई से लगभग 260 किमी पूर्व-उत्तर-पूर्व में और नेल्लोर से लगभग 290 किमी पूर्व-दक्षिण-पूर्व में स्थित था। मौसम विभाग के अनुसार, इस तूफान के 2 नवंबर की आधी रात से 3 नवंबर की सुबह के बीच ओंगोल के पास नेल्लोर और नरसपुर के बीच आंध्र प्रदेश के तट को पार करने की संभावना है।

प्रशासन हाई अलर्ट

उत्तरी तमिलनाडु के कई जिलों में भारी बारिश की आशंका को देखते हुए राज्य राजस्व प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग ने जिला कलेक्टरों को ‘हाई अलर्ट’ पर रहने और आपदा प्रबंधन की जरूरी प्रक्रियाओं को लागू करने का निर्देश दिया है। अतिरिक्त मुख्य सचिव और राजस्व प्रशासन आयुक्त ने कलेक्टरों को निर्देश दिया है कि वे अपने कर्मचारियों को तैनात करें, तैयारियों को मजबूत करें और स्थिति पर कड़ी नजर रखें। बता दें कि आंधी-तूफान की यह चेतावनी 5 नवंबर तक कुछ इलाकों में जारी रहेगी क्योंकि आंध्र प्रदेश के तट पर चक्रवात के टकराने के बाद भी इसका असर देखने को मिल सकता है।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।