जैसलमेर में बच्चों से भरी स्कूल बस में लगी आग, किताबें और बैग जलकर राख, बाल-बाल बचे 17 मासूम

Summary :

राजस्थान के जैसलमेर में मंगलवार सुबह एक स्कूल बस में अचानक आग लग गई। SM पब्लिक स्कूल की यह बस करीब 25 बच्चों को लेकर पिथला से जैसलमेर की तरफ जा रही थी। धउवा गांव के पास बस में आग की लपटें उठते देख ड्राइवर ने सूझबूझ और तत्परता दिखाते हुए बस को रोका और सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

राजस्थान के जैसलमेर में मंगलवार सुबह एक स्कूल बस में अचानक आग लग गई। इस बस में करीब 17 बच्चे सवार थे। बताया जा रहा है कि SM पब्लिक स्कूल की बस बच्चों को लेकर पिथला से जैसलमेर की तरफ जा रही थी। धउवा गांव के पास उसमें आग की लपटे उठने लगी, ड्राइवर ने अपनी सूझबूझ और तत्परता दिखाते हुए बस को रोका और सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला।

बच्चों की किताबें जलकर राख

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार सुबह 6:30 बजे बस बच्चों को लेकर जैसलमेर की तरफ आ रही थी। इसमें करीब 17 बच्चें सवार बताए जा रहे हैं। बस की इंजन में अचानक धुआं उठा, ये देखते हुए ड्राइवर ने बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके तुरंत बाद आग ने बस को अपनी चपेट में ले लिया, बस से आग और धुएं की लपटे उठने लगी। इसमें बच्चों के स्कूल बैग, किताबें और बस में रखा सामान जल गया। स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी, इसके बाद दमकल की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई।

शॉर्ट सर्किट से लगी आग

Jaisalmer School Bus Fire
Dhuwa Village School Bus Fire (Image- Social Media)

जैसे ही स्कूल बस में आग लगने की सूचना आसपास के लोगों को मिली, तो वह भी घटनास्थल पर पहुंच गए। हालांकि बच्चों को बाहर निकाले जाने से बड़ा हादसा टल गया। प्रथम दृष्टया में बस में आग लगने के पीछे शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। हालांकि ये तो जांच पूरी होने के बाद ही साफ़ हो पाएगा। हादसे के बाद बच्चों को दूसरी गाड़ी से स्कूल भेजा गया।

Also Read: फर्जी LLB डिग्री से वकालत करने का आरोप, प्रयागराज में 105 वकीलों पर कार्रवाई; 39 के खिलाफ FIR

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।