वैश्विक बाजारों में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बीच भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत सपाट हुई लेकिन 11 बजे तक बाजार गिरावट की तरफ फिसल ग। बता दें कि आज शुरुआत के दौरान सेंसेक्स 32.67 अंक, 0.04 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 78,509.77 अंक पर खुला। वहीं एनएसई निफ्टी 8.70 अंक, 0.04 प्रतिशत फिसलकर 24,575.10 अंक पर शुरू हुआ लेकिन 11 बजे तक सेंसेक्स में 11 बजे तक 444 अंको की गिरावट दर्ज की गई है। बाजार में आज बैंकिंग और Finance शेयरों में दबाव देखने को मिला।
IT शेयरों में मजबूती
निफ्टी मिडकैप में 0.02 प्रतिशत की गिरावट और निफ्टी स्मॉलकैप में 0.32 प्रतिशत का उछाल दर्ज किया गया है। सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो आईटी शेयरों में मजबूती देखने को मिली। निफ्टी मिडस्मॉल आईटी एवं टेलीकॉम इंडेक्स 0.73 प्रतिशत, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.66 प्रतिशत और निफ्टी आईटी 0.63 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार करते नजर आए। इसके अलावा, रियल एस्टेट, ऑटोमोबाइल और फार्मा सेक्टर्स में भी सकारात्मक रुख देखने को मिला।
बैंकिंग शेयरों में गिरावट
बैंकिंग शेयरों में दबाव बना रहा। निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स 0.64 प्रतिशत और निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स 0.62 प्रतिशत तक गिर गया, जिससे बाजार पर कुछ दबाव बना रहा। निफ्टी50 इंडेक्स में मैक्स हेल्थ, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, अपोलो हॉस्पिटल, एक्सिस बैंक, इंटरग्लोब एविएशन और एसबीआई लाइफ सबसे ज्यादा नुकसान उठाने वाली कंपनियां रहीं।
बाजार एक्सपर्ट की राय
बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें फिलहाल इक्विटी बाजार के लिए चिंता का विषय बनी हुई हैं। हालांकि भारतीय अर्थव्यवस्था के मजबूत बुनियादी संकेतक, जून तिमाही के उम्मीद से बेहतर कॉरपोरेट नतीजे और रुपए में स्थिरता बाजार को समर्थन प्रदान कर रहे हैं।
एशियाई बाजारों का हाल
एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख रहा। जापान का निक्केई इंडेक्स करीब 2 प्रतिशत चढ़ा, जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी 1 प्रतिशत से अधिक मजबूत हुआ। दूसरी ओर हांगकांग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.6 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करता रहा। अमेरिकी बाजारों में हल्की गिरावट देखने को मिली थी। एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.06 प्रतिशत और नैस्डैक 0.32 प्रतिशत गिरावट के साथ बंद हुए थे।



Download Android App
Download iOS App




