15 अगस्त से पहले अलर्ट पर दिल्ली, अलकायदा समेत 19 मोस्ट वांटेड आतंकियों के पोस्टर जारी; मेट्रो स्टेशनों पर बढ़ाई गई सुरक्षा

Summary :

स्वतंत्रता दिवस से पहले राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और दिल्ली पुलिस पूरी तरह अलर्ट पर है। पुलिस ने भीड़-भाड़ वाले इलाकों में अलकायदा के 19 मोस्ट वांटेड आतंकियों के पोस्टर लगाए हैं, जिनमें मोहम्मद शारजील अख्तर और मोहम्मद रेहान जैसे नाम शामिल हैं।

स्वतंत्रता दिवस से पहले राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। दिल्ली पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट पर हैं। पुलिस ने भीड़-भाड़ वाले इलाकों में अलकायदा के 19 मोस्ट वांटेड आतंकियों के पोस्टर लगाए हैं। इन जारी पोस्टरों के अनुसार, वांछितों के नाम मोहम्मद शारजील अख्तर, मोहम्मद रेहान, अबू सुफियान, सैयद मोहम्मद अर्शियान, मोहम्मद शाहिद फैसल और मोहम्मद उमर हैं। पोस्टरों में इनके नाम के साथ फोटो भी दी गई है।

आतंकवादियों की लिस्ट में कौन-कौन शामिल?

मोस्ट वॉन्टेड आतंकवादियों की लिस्ट में तीन अलग-अलग मॉड्यूल हैं, जिनपर दिल्ली पुलिस की पूरी नजर है। इनमें इंडियन मुजाहिदीन, अलकायदा और खालिस्तानी आतंकी संगठनों से जुड़े आतंकी शामिल हैं।

इंडियन मुजाहिदीन के 5 आतंकी

Delhi Security Alert 15 August
15 August Terror Alert (Image- Social Media)

दिल्ली पुलिस ने 5 इंडियन मुजाहिदीन से जुड़े संदिग्धों के पोस्टर जारी किए हैं। जानकरी के मुताबिक, इन लोगों के नाम कई आतंकी मामलों में सामने आ चुके हैं। इसलिए स्वतंत्रता दिवस से पहले कोई अप्रिय घटना न हो, सुरक्षा एजेंसियों अलर्ट मोड में हैं और इनकी तलाश कर रही है।

  1. इकबाल भटकल (कर्नाटक)
  2. रियाज भटकल (कर्नाटक)
  3. जुनैद अहमद (बेंगलुरु)
  4. मोहसिन चौधरी (महाराष्ट्र )
  5. मोहम्मद खालिद (उत्तर प्रदेश)

अलकायदा के 6 आतंकियों की तलाश में पुलिस

Delhi Security Alert 15 August
Most Wanted Terrorists (Image- Social Media)

अलकायदा के 6 आतंकियों के पोस्टर के साथ फोटो जारी की गई है।

  1. मोहम्मद शरजील अख्तर (संभल)
  2. मोहम्मद रेहान (दिल्ली, सीलमपुर)
  3. अबू सूफियान (झारखंड)
  4. सैयद मोहम्मद आर्शियान (जमशेदपुर)
  5. मोहम्मद शहीद फैजल उर्फ उस्ताद (बेंगलुरु)
  6. मोहम्मद उमर (हैदराबाद)

8 खालिस्तानी संगठन से जुड़े संदिग्ध

Delhi Security Alert 15 August
Delhi Security Alert 15 August (Image- Social Media)

दिल्ली पुलिस को खालिस्तानी संगठनों से जुड़े 8 संदिग्धों की भी तलाश है। ये खूंखार संदिग्ध सुरक्षा एजेंसियों के निशाने पर हैं।

  1. बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKL)- वाधवा सिंह बब्बर, पुरुषोत्तम सिंह पम्मा, हरविंदर सिंह रिंदा, गुरमीत सिंह बग्गा और भूपेंद्र सिंह भिंडा हैं।
  2. खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स- रणजीत सिंह, परमजीत सिंह पम्मा हैं।
  3. खालिस्तान टाइगर फोर्स- अर्शदीप सिंह डाला हैं।

15 अगस्त से पहले सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

राजधानी दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस के मौके पर आतंकी हमलों का खतरा सबसे ज्यादा रहता है। इसी को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी जाती है और पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में होता है। हर साल की तरह इस साल भी पुलिस ने मोस्ट वॉन्टेड आतंकियों की लिस्ट जारी की है, ताकि लोग इन संदिग्धों की पहचान कर उन्हें तुरंत सूचना दें। क्योंकि हो सकता है ये आतंकी कुछ दहशत फैलाने और धमाका करने की फिराक में हो।

सूचना देने वाले को इनाम

दिल्ली पुलिस ने जनता से अपील की है कि अगर इनमें से कोई भी आतंकी कहीं नजर आता है, तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। इसके साथ ही पोस्टर पर पुलिस कंट्रोल रूम का नंबर 112 भी दिया गया है। पुलिस ने कहा है कि जो भी इसकी सूचना देगा, उस व्यक्ति को इनाम मिलेगा और साथ ही उसका नाम गुप्त रखा जाएगा।

मेट्रों स्टेशनों पर बढ़ाई गई सुरक्षा

इसके अलावा, दिल्ली मेट्रो स्टेशनों पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। 16 अगस्त तक यात्रियों की स्टेशन पर दो बार चेकिंग की जाएगी। यह कदम स्वतंत्रता दिवस से पहले नागरिकों की सुरक्षा के लिए उठाया जा रहा है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटनाएं न हो।

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।