Chhattisgarh Human Elephant Conflict: छत्तीसगढ़ में हॉस्टल में घुसे हाथी, दीवार तोड़कर मचाया कहर, 58 छात्राओं को रेस्क्यू किया गया

Summary :

छत्तीसगढ़ में जगह जगह हाथियों का कहर देखने को मिला है जहां गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में कटहल की खुशबू से हाती हॉस्टल के बाग पहुंच गए और दीवार तोड़कर सरकारी गर्ल्स हॉस्टल में घुस गए।

छत्तीसगढ़ में जगह जगह हाथियों का कहर देखने को मिला है जहां गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में कटहल की खुशबू से हाती हॉस्टल के बाग पहुंच गए और दीवार तोड़कर सरकारी गर्ल्स हॉस्टल में घुस गए। जिसके बाद 58 छात्राओं को रेस्कयू किया गया और सुरक्षित बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि हाथियों ने दीवार तोड़कर, दरवाजे, गार्ड रूम और खिड़कियों को तोड़कर काफी नुकसान पहुंचाया है।

दीवार तोड़कर मचाया कहर

बताया जा रहा है कि कटहल की खुशबू की वजह से हाथी परिसर में पहुंचे और पांच जगहों की दीवार तोड़ दी और सरकारी गर्ल्स हॉस्टल तक पहुंचने के बाद भी तबाही मचाई। खिड़कियां, दरवाजे और गार्ड रुम को भी तहस नहस कर दिया है। हॉस्टल में रह रही 58 छात्राओं को सुरक्षित बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कराया गया और अभी किसी के भी घायल होने की खबर सामने नहीं आई है।

झुंड में घूम रहे हाथी

इस घटना के बाद वनकर्मियों ने हॉस्टल परिसर से पके हुए कटहल हटा दिए है जिससे दोबारा हाथी खुशबू से आकर्षित होकर दोबार वापिस ना आए साथ ही हॉस्टल की दीवार को मजबूत करने के लिए गहरी नींव रखने की भी योजना बनाई जा रही है जिससे दीवार आसानी से ना टूटे। बताया जा रहा है कि यह सभी हाथी मध्यप्रदेश के अनुपपुर से लौटकर मरवाही के जंगलों में आ गए और पिछले कुछ दिनों में झुंड में यहीं घूम रहे है।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।