Viral Cute Baby Boy Names for 2026: साल 2026 के सबसे ट्रेंडी और वायरल बेबी बॉय नेम्स, यहां देखें नए ज़माने के प्यारे नामों की लिस्ट और अर्थ

Summary :

पहले के समय में जब बच्चे का जन्म होता था, तो माता-पिता को उसके नाम की बहुत ज्यादा चिंता नहीं होती थी, क्योंकि तब ज्यादातर लोग बच्चे का नाम अपने पूर्वज या फिर माता-पिता के नाम को जोड़कर रखते थे, लेकिन आज के दौर में बच्चे का नाम रखने से पहले पेरेंट्स और परिवार के लोग दस बार सोचते हैं, तब जाकर बच्चे का एक प्यारा और क्यूट सा नाम रखते हैं। अगर आपके घर में भी बच्चे का जन्म हुआ है या कुछ ही दिनों में होने वाला है, तो यहां आप उसके लिए ट्रेंडी, वायरल नामों की लिस्ट…

पहले के समय में जब बच्चे का जन्म होता था, तो माता-पिता को उसके नाम की बहुत ज्यादा चिंता नहीं होती थी, क्योंकि तब ज्यादातर लोग बच्चे का नाम अपने पूर्वज या फिर माता-पिता के नाम को जोड़कर रखते थे, लेकिन आज के दौर में बच्चे का नाम रखने से पहले पेरेंट्स और परिवार के लोग दस बार सोचते हैं, तब जाकर बच्चे का एक प्यारा और क्यूट सा नाम रखते हैं। अगर आपके घर में भी बच्चे का जन्म हुआ है या कुछ ही दिनों में होने वाला है, तो यहां आप उसके लिए ट्रेंडी, वायरल नामों की लिस्ट और अर्थ देख सकते हैं।

यहां देखें 2026 के Viral Baby Boy Names

1. अयांश (Ayansh) – प्रकाश की पहली किरण, माता-पिता का अंश
2. आरव (Aarav) – शांति, बुद्धिमान
3. अनय (Anay) – भगवान गणेश का एक नाम, जिसका कोई नेता न हो
4. अद्विक (Advik) – अनोखा, जिसके जैसा कोई दूसरा न हो
5. अगस्त्य (Agastya) – एक महान ऋषि, पहाड़ों को झुकाने वाला
6. आरुष (Aarush) – सूर्य की पहली किरण
7. अवीर (Aveer) – जो निडर हो, बहादुर
8. इवान (Ivaan) – ईश्वर का शानदार उपहार, राजा
9. इयान (Iyaan) – भगवान का दिया हुआ तोहफा
10. उत्कर्ष (Utkarsh) – उन्नति, प्रगति
11. उदित (Udit) – उगा हुआ, चमकता हुआ सूर्य
12. ऋदान (Ridan) – बड़े दिल वाला, खोजकर्ता
13. कियान (Kiaan) – ईश्वर की कृपा, राजाओं का राजा
14. कबीर (Kabir) – महान, एक प्रसिद्ध संत
15. काव्यांश (Kavyansh) – कविता का अंश
16. चेतस (Chetas) – चेतना, मन, बुद्धि
17. जियांश (Jiyansh) – दिल का टुकड़ा, जीवन का अंश
18. जयेश (Jayesh) – जीत हासिल करने वाला, विजेता
19. तन्मय (Tanmay) – लीन, एकाग्रचित्त
20. तविश (Tavish) – स्वर्ग, मजबूत, साहसी
21. दक्ष (Daksh) – सक्षम, निपुण, भगवान शिव के ससुर
22. दिवित (Divit) – अमर, जो हमेशा जीवित रहे
23. निर्वाण (Nirvan) – मोक्ष, परम शांति
24. नव्यान (Navyan) – एकदम नया, आधुनिक
25. प्रानिल (Pranil) – भगवान शिव का एक नाम, प्रेम से भरा
26. भव्य (Bhavya) – शानदार, विशाल, सुंदर
27. मनन (Manan) – चिंतन करना, गहराई से सोचना
28. मीत (Meet) – दोस्त, साथी
29. मिकल (Mikal) – ईश्वर जैसा सुंदर (एक आधुनिक नाम)
30. विवान (Vivaan) – सुबह की सूरज की किरणें, भगवान कृष्ण
31. वेदांत (Vedant) – वेदों का सार, परम ज्ञान

Also Read: New Generation R Letter Baby Names: रियांश से लेकर रूहानी तक, यहां देखें ‘R’ अक्षर से शुरू होने वाले बच्चों के ट्रेंडी नामों की लिस्ट और अर्थ

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।