शर्मसार! 4 साल की बच्ची के शरीर को जानवरों की तरह नोंचा, 2 बच्चों के बाप ने खेत में ले जाकर मासूम के प्राइवेट पार्ट को किया लहूलुहान

Summary :

4 Year Old Girl molested in Samastipur: बिहार के समस्तीपुर से 4 साल की बच्ची पर बेरहमी से हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के प्राइवेट पार्ट्स पर कई गहरे निशान मिले हैं। उसे गंभीर हालत में एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जिस आदमी ने यह जुर्म किया है, वह दो बच्चों का पिता है। पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर आगे की जांच शुरू कर दी है। मामले को गंभीरता से देखते हुए सदर DSP ने हॉस्पिटल पहुंचकर पूरी जानकारी ली इसके साथ पुलिस पदाधिकारी को कई अहम निर्देश भी…

4 Year Old Girl molested in Samastipur: बिहार के समस्तीपुर से 4 साल की बच्ची पर बेरहमी से हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के प्राइवेट पार्ट्स पर कई गहरे निशान मिले हैं। उसे गंभीर हालत में एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जिस आदमी ने यह जुर्म किया है, वह दो बच्चों का पिता है। पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर आगे की जांच शुरू कर दी है। मामले को गंभीरता से देखते हुए सदर DSP ने हॉस्पिटल पहुंचकर पूरी जानकारी ली इसके साथ पुलिस पदाधिकारी को कई अहम निर्देश भी दिए।

Bihar Samastipur Crime News: क्या है पूरा मामला?

बता दें कि यह पूरा मामला समस्तीपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर गांव का है। यहां मासूम बच्ची संग रेप मामले से आसपास में हड़कंप मचा हुआ है। पीड़ित बच्ची के जिस्म पर कई गहरे निशान मिले हैं। गंभीर हालत में बच्ची को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना को अंजाम देने वाले दरिंदे को ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले कर दिया है।

आरोपी बच्ची के घर के पास का ही रहने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बच्ची को पहले बहला-फुसलाकर अपने साथ गेहूं के खेत में ले गया और वहां उसके साथ रेप की कोशिश की। इस दौरान उसने बच्ची के बॉडी पर कई बार दांतों से हमला भी किया। बच्ची की स्थिति बिगड़ता देख आरोपी बच्ची को खेत में छोड़कर वहां से भाग गया।

Bihar Crime News: शरीर पर गहरे जख्म के निशान

पीड़िता की मां ने बताया कि जब बच्ची घर पर नजर नहीं आई तो उसकी तलाश शुरू की गई। इसी दौरान किसी ने जानकारी दी कि वह पड़ोसी के साथ खेत की ओर जाती दिखी थी। परिजन उसी दिशा में पहुंचे तो बच्ची गेहूं के खेत में बेहोश हालत में मिली। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए तुरंत शहर के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है।

आरोपी पड़ोसी गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से पूछताछ की। डॉक्टरों से जानकारी लेने के बाद पुलिस ने आरोपी पड़ोसी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता की मां के मुताबिक, बच्ची स्कूल से लौटने के बाद ट्यूशन गई थी। मां ने कहा, “ट्यूशन से आने के बाद वह घर के बाहर ही थी। तभी पड़ोस का एक युवक उसे बुलाकर ले गया। मुझे इसकी भनक नहीं लगी। शाम करीब 7 बजे वह गेहूं के खेत में बेहोश मिली, जिसके बाद हम उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे।”

4 Year Old Girl molested in Samastipur: शरीर पर दांत के कई निशान

इलाज कर रहे डॉक्टरों के अनुसार बच्ची की उम्र करीब चार साल है और उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की गई है। शरीर के ऊपरी हिस्से में कई जगह दांत के निशान पाए गए हैं, होंठ भी कटा हुआ है। अत्यधिक चोट और खून बहने के कारण वह कुछ समय के लिए कोमा जैसी स्थिति में चली गई थी। जानकारी के मुताबिक अस्पताल लाते समय बच्ची बेहोश थी। करीब एक घंटे बाद उसे होश आया, जिसके बाद उससे बात की गई और पुलिस को सूचना दी गई। डॉक्टरों ने बताया कि उसके प्राइवेट पार्ट में कोई चोट नहीं है, लेकिन शरीर के ऊपरी हिस्से पर कई गंभीर जख्म और दांत के निशान मौजूद हैं।

यह भी पढ़ें –मौत या हत्या ! फुलवारी शरीफ में कोचिंग पढ़ने गई छात्रा की 4 मंजिला इमारत से गिरकर मौत, विपक्ष ने उठाए महिला सुरक्षा पर सवाल

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।