करूर रैली के बाद थालापति विजय की सलेम रैली में फिर हादसा, हार्टस्ट्रोक से 1 प्रशंसक की मौत

Summary :

Actor Vijay Rally Stampede : अभिनेता और नेता तमिलगा वेट्री कज़गम (टीवीके) के प्रमुख विजय थालापित की मुसीबत है कि कम होने का नाम नहीं ले रही। मामला शुक्रवार को तमिलनाडु के सलेम में हुई विजय की जनसभा का है जिसमें बताया जा रहा है कि रैली के दौरान एक प्रशंसक के हार्टस्ट्रोक होने के चलते मौत हो गई। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार बताया जा रहा है कि मृतक महाराष्ट्र के रहने वाले 37 वर्षीय सूरज थे जो रैली में उमड़ी भीड़ में बेहोश हो गए, जब तक उन्हे अस्पताल ले जाया गया उनकी मौत हो चुकी थी।ऐसा कहा…

Actor Vijay Rally Stampede : अभिनेता और नेता तमिलगा वेट्री कज़गम (टीवीके) के प्रमुख विजय थालापित की मुसीबत है कि कम होने का नाम नहीं ले रही। मामला शुक्रवार को तमिलनाडु के सलेम में हुई विजय की जनसभा का है जिसमें बताया जा रहा है कि रैली के दौरान एक प्रशंसक के हार्टस्ट्रोक होने के चलते मौत हो गई।

Actor Vijay Rally Stampede
Actor Vijay Rally Stampede (SOURCE : SOCIAL MEDIA)

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार बताया जा रहा है कि मृतक महाराष्ट्र के रहने वाले 37 वर्षीय सूरज थे जो रैली में उमड़ी भीड़ में बेहोश हो गए, जब तक उन्हे अस्पताल ले जाया गया उनकी मौत हो चुकी थी।ऐसा कहा जा रहा है कि रैली के दौरान उन्हे दिल का दौरा पड़ा था।

सलेम में विजय की रैली से संबंधित कई वीडियो वायरल हैं जिनमें देखा जा सकता है कि विजय के प्रशंसकों में भारी उत्साह है। प्रशंसक उनकी कार का बाइकों पर पीछा करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में सैकड़ों प्रशंसक उनकी कार को रोकते और हंगामा करते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिन्हें नियंत्रित करने के लिए पुलिस और उनकी सुरक्षा को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

Actor Vijay Rally Stampede : क्या कहा पुलिस ने

पुलिस ने बताया, “कार्यक्रम के दौरान वह (सूरज) अचानक गिर पड़े। उन्हें तुरंत चिकित्सा सहायता के लिए ले जाया गया, लेकिन कथित तौर पर दिल का दौरा पड़ने से उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस घटना की आगे की जांच कर रही है।”

Vijay Thalapathy Rally Crowd : राजनीति में रोड़े

Actor Vijay Rally Stampede
Actor Vijay Rally Stampede (SOURCE : SOCIAL MEDIA)

बता दें अभिनेता / नेता विजय का राजनीतिक आगाज विवादों में रहा है। 27 सितंबर 2025 को, विजय की तमिलनाडु राज्य के करूर जिले में एक राजनीतिक रैली के दौरान भगदड़ मचने से कम से कम 41 लोग मारे गए और लगभग 100 अन्य घायल हो गए।

यह घटना दक्षिणी राज्यों की राजनीतिक घटनाक्रमों में बड़ी खबर थी। यह घटना तब हुई, जब विजय के आगमन में लगभग सात घंटे की देरी होने के बाद, भीड़ का एक बड़ा हिस्सा उनके काफिले की एक झलक पाने की कोशिश में उनकी ओर उमड़ पड़ा। केंद्र और राज्य सरकारों के साथ-साथ विभिन्न राजनीतिक दलों ने मृतकों और घायलों के परिवारों के लिए मुआवजे की घोषणा की थी।

सीबीआई ने इस घटना की जांच की और इस साल की शुरुआत में विजय से पूछताछ की। टीवीके सदस्यों पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत गैर इरादतन हत्या, गैर इरादतन हत्या का प्रयास और जान को खतरे में डालने का मामला दर्ज किया गया था।

यह भी पढ़ें – Ajit Pawar की विरासत आगे बढ़ाएंगी पत्नी सुनेत्रा पवार, आज लेंगी उपमुख्यमंत्री पद का कार्यभार

Rohit Singh

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।