Valentine’s Day पर पार्टनर की चिंता छोड़ें! इस Cafe में AI बनेगा आपका परफेक्ट Girlfriend-Boyfriend, जानें क्या है पूरा मामला

Summary :

New York Ai Partner Cafe: वैलेंटाइन वीक पर कई लोगों को चिंता होती है कि उनका पार्टनर नहीं है। हर शख्स चाहता है कि वह इस वीक को अपने पार्टनर के एन्जॉय करें। अगर आपका पार्टनर है, तो चिंता करने की जरूरत नहीं। आजकल AI का जमाना है, जहां असंभव चीज भी संभव हो जाती है। न्यूयॉर्क में इन दिनों एक अनोखा कैफे लोगों का ध्यान अपनी ओर खिंच रहा है। इन कैफे में आने वाले लोग इंसान को नहीं, बल्कि अपने AI चैटबॉट के साथ बैठकर कॉफी पी रहे हैं। Ai Dating Cafe Nyc: Ai पार्टनर को सामने रखकर…

New York Ai Partner Cafe: वैलेंटाइन वीक पर कई लोगों को चिंता होती है कि उनका पार्टनर नहीं है। हर शख्स चाहता है कि वह इस वीक को अपने पार्टनर के एन्जॉय करें। अगर आपका पार्टनर है, तो चिंता करने की जरूरत नहीं। आजकल AI का जमाना है, जहां असंभव चीज भी संभव हो जाती है। न्यूयॉर्क में इन दिनों एक अनोखा कैफे लोगों का ध्यान अपनी ओर खिंच रहा है। इन कैफे में आने वाले लोग इंसान को नहीं, बल्कि अपने AI चैटबॉट के साथ बैठकर कॉफी पी रहे हैं।

Ai Dating Cafe Nyc: Ai पार्टनर को सामने रखकर डेट जैसा अनुभव

आपको ये खबर सुनने में थोड़ी अटपटी लग रही होगी, लेकिन इस कैफे का पूरा कॉन्सेप्ट यही है। यहां लोग अपने मोबाइल या टैबलेट पर मौजूद Ai पार्टनर को सामने रखकर डेट जैसा अनुभव ले रहे हैं।

यह कैफे वैलेंटाइन वीक के आसपास खोला गया और सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें और वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। कुछ लोग इसे टेक्नोलॉजी का अगला कदम मान रहे हैं, तो कुछ लोगों को यह ट्रेंड थोड़ा अटपटा लग रहा है।

Viral Ai Cafe New York: कैफे में Ai को क्यों कर रहे डेट?

New York Ai Partner Cafe
Viral Ai Cafe New York (Image- Social Media)

न्यूयॉर्क के हेल्स किचन इलाके में खोला गया ईवा एआई कैफे एक पॉप-अप कैफे है, जो लिमिटेड टाइम के लिए एक एक्सपेरिमेंट के रूप में काम कर रहा है। यहां लोग अपने एआई चैटबॉट के साथ बैठकर बातचीत कर सकते हैं। कैफे को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि लोग अकेले बैठें और अपने सामने रखे मोबाइल स्टैंड पर एआई कंपेनियन से बातचीत करें। कुछ लोग पहले से अपने एआई पार्टनर को ऐप में तैयार करके आते हैं, जबकि कुछ लोग मौके पर ही नया एआई चैटबॉट बनाकर उससे बातचीत शुरू करते हैं।

यहां आने वाले लोग यह महसूस कर सकते हैं कि वे किसी आम कैफे में डेट पर बैठे हैं, लेकिन फर्क सिर्फ इतना है कि उनका साथी इंसान नहीं, बल्कि एक एआई चैटबॉट है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यहां आने वाले कुछ लोग बता रहे हैं कि Ai के साथ बात करने से उन्हें अच्छा महसूस होता है, क्योंकि इसमें रिजेक्शन या घोस्टिंग का डर नहीं है। कुछ लोग इसे सेफ स्पेस जैसा अनुभव मानते हैं, जहां वह बिना दबाव के बातचीत कर सकते हैं।

AI कंपेनियन: अकेलेपन का हल या रिश्तों के लिए खतरा?

New York Ai Partner Cafe
New York Ai Partner Cafe (Image- Social Media)

इन नए ट्रेंड को लेकर कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं। कई टेक एक्सपर्ट्स का मानना है कि एआई कंपेनियन लोगों के अकेलेपन को दूर करने में मदद कर सकते हैं, लेकिन ये भी चिंता जताई जा रही है कि कहीं लोग असली रिश्तों से दूर न चले जाएं।

कुछ लोग इसे टेक्नोलॉजी का मजेदार इस्तेमाल मान रहे हैं, जबकि कुछ का मानना है कि यह इंसानी रिश्तों की जगह लेने की शुरुआत हो सकती है। फिलहाल, यह साफ नहीं है कि यह ट्रेंड आगे चलकर कितना बड़ा रूप लेगा, या फिर यह सिर्फ एक वायरल एक्सपेरिमेंट बनकर रह जाएगा।

यह भी पढ़ें: भारत-रूस भाई- भाई, पाकिस्तान में मचेगी तबाही! 288 S-400 को India में मिली हरी झंडी

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।