Diljit Dosanjh Concert: Diljit के कॉन्सर्ट में जा रहे हैं? दिल्ली मेट्रो और ट्रैफिक को लेकर ये जरूरी बातें जान लें

Summary :

दिलजीत दोसांझ के दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू (JLN) स्टेडियम कॉन्सर्ट को लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। शो के दौरान भारी भीड़ और जाम से बचने के लिए दिल्ली मेट्रो ने रात 12 बजे तक सेवाएं बढ़ाने का फैसला किया है। जानें कौन से रास्ते बंद रहेंगे, पार्किंग की क्या व्यवस्था है और कॉन्सर्ट से जुड़ी जरूरी गाइडलाइंस।

आजकल पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ का हर तरफ बहुत क्रेज है  उनके ‘ऑरा इंडिया टूर 2026’ के तहत दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू (JLN) स्टेडियम में धमाकेदार कॉन्सर्ट होने जा रहा है। इस मेगा शो को देखने के लिए हजारों फैंस की भीड़ जुटने वाली है। ऐसे में अगर आप भी इस कॉन्सर्ट का हिस्सा बनने जा रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले दिल्ली ट्रैफिक पुलिस और मेट्रो की नई गाइडलाइंस जरूर जान लें, वरना रास्ते में फंस सकते हैं।

दोपहर 1 बजे से आधी रात तक इन रास्तों पर रहेगा भारी डायवर्जन, घर से निकलने से पहले देख लें रूट

Diljit Dosanjh
Diljit Dosanjh Concert ( Source: Social Media)

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने स्टेडियम के आसपास सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए कड़े इंतजाम किए हैं। दोपहर 1 बजे से लेकर आधी रात तक JLN स्टेडियम के आसपास के इलाकों में ट्रैफिक पाबंदियां लागू रहेंगी।

पुलिस के मुताबिक, भीष्म पितामह मार्ग, लोधी रोड, लाला लाजपत राय मार्ग (डिफेंस कॉलोनी और लोधी कॉलोनी फ्लाईओवर के बीच), आर्चबिशप, और दयाल सिंह कॉलेज रोड जैसे बड़े रास्तों पर गाड़ियों की लंबी कतारें लग सकती हैं। इसके अलावा बरपूला फ्लाईओवर और CGO कॉम्प्लेक्स के आस-पास की आंतरिक सड़कों से भी बचने की सलाह दी गई है। अगर आप इन रास्तों से जाने वाले हैं, तो जाम से बचने के लिए दूसरा रास्ता चुनें।

वेन्यू पर नहीं मिलेगी पार्किंग, दिलजीत ने खुद फैंस से की मेट्रो से आने की खास अपील

Diljit Dosanjh Concert Rules Metro
Diljit Dosanjh Concert Rules Metro ( Source: Social Media)

कॉन्सर्ट स्थल यानी JLN स्टेडियम के पास आम जनता के लिए पार्किंग की कोई सुविधा नहीं होगी। गाड़ियों की लंबी कतारों और चक्का जाम से बचने के खुद सिंगर दिलजीत दोसांझ ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर फैंस से अपील की है कि वे सड़क मार्ग के बजाय दिल्ली मेट्रो का इस्तेमाल करें।

फैंस की सहूलियत के लिए दिल्ली मेट्रो ने भी बड़ा कदम उठाया है। एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन और रैपिड मेट्रो को छोड़कर बाकी सभी लाइनों पर मेट्रो सेवाएं रात 12 बजे तक चालू रखी जाएंगी। वायलेट लाइन से आने वाले लोग JLN स्टेडियम या जंगपुरा मेट्रो स्टेशन पर उतर सकते हैं, जबकि येलो लाइन वाले यात्री INA या जोर बाग से ऑटो-कैब लेकर वेन्यू तक पहुंच सकते हैं। कैब और टैक्सियों के लिए आर्चबिशप मार्ग, प्रज्ञा विहार की लाल मस्जिद और कुशाल नाला बस डिपो के पास पिक-अप और ड्रॉप-ऑफ पॉइंट तय किए गए हैं।

शाम 7:30 बजे शुरू होगा शो, लेकिन रात 10 बजे की है सख्त डेडलाइन

Delhi Metro Timings Midnight
Delhi Metro Timings Midnight ( Source: Social Media)

दिलजीत दोसांझ के इस धमाकेदार शो का आगाज शाम 7:30 बजे से होगा। लेकिन प्रशासन और पुलिस के सख्त इंस्ट्रक्शंस के मुताबिक, यह कॉन्सर्ट रात ठीक 10 बजे बंद करना होगा। खुद दिलजीत ने अपने वीडियो में इस बात की जानकारी दी है कि उनके पास गाने बहुत सारे हैं लेकिन समय की पाबंदी तय है।

समय सीमा का पालन कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है, इसलिए सभी दर्शकों से रिक्वेस्ट है कि वे समय से पहले स्टेडियम पहुंच जाएं ताकि एंट्री के दौरान किसी प्रकार की लंबी लाइनों या गेट पर अफरा-तफरी का सामना न करना पड़े।

Read More: Karwa Chauth 2026: शादी के बाद इन 7 सेलिब्रिटी कपल्स का होगा पहला करवा चौथ, फैंस को…

 

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।