Aaj Ka Mausam 01 June 2026: दिल्ली में ठंडा होगा मौसम! 17 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें ताजा वेदर अपडेट

Summary :

Aaj Ka Mausam 01 June 2026: देशभर में एक फिर बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। मानसून धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है, जिसके चलते 1 जून को मौसम काफी सक्रीय रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने 17 राज्यों में तूफानी आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही कई जगह ओलावृष्टि की भी संभावना है। उत्तर-पूर्व, मध्य और दक्षिण भारत के कई हिस्सों में तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ मौसम बिगड़ने की आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में बारिश का दौर जारी रह सकता है।…

Aaj Ka Mausam 01 June 2026: देशभर में एक फिर बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। मानसून धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है, जिसके चलते 1 जून को मौसम काफी सक्रीय रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने 17 राज्यों में तूफानी आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही कई जगह ओलावृष्टि की भी संभावना है।

उत्तर-पूर्व, मध्य और दक्षिण भारत के कई हिस्सों में तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ मौसम बिगड़ने की आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में बारिश का दौर जारी रह सकता है। जबकि दक्षिण भारत कके लगभग सभी राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आइए जानते हैं आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का हाल।

Delhi Weather: दिल्ली में सुहावना हुआ मौसम

Aaj Ka Mausam 01 June 2026
Delhi Weather (Image- Social Media)

राजधानी दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। शाम के समय इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। दिल्ली का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। यहां 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

Uttar Pradesh Weather: यूपी का मौसम

उत्तर प्रदेश में 1 जून को राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। खासकर उत्तर-पश्चिमी यूपी, पश्चिमी जिलों और उत्तराखंड से सटे क्षेत्रों में इसका सबसे ज्यादा असर देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे से लेकर रिकॉर्ड 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है।

Bihar Weather: बिहार में गर्मी से राहत

Aaj Ka Mausam 01 June 2026
Bihar Weather (Image- Social Media)

बिहार में 1 और 6 जून को गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने आज प्रदेश के सीमांचल क्षेत्र के 6 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है, इसमें किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, अररिया, सहरसा और मधेपुरा शामिल है।

Temperature Forecast For 11 Cities: आज आपके शहर में कितना रहेगा तापमान?

शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
दिल्ली (Delhi) 35°C 27°C
जयपुर (Jaipur) 37°C 26°C
रांची (Ranchi) 33°C 23°C
चेन्नई (Chennai) 36°C 29°C
शिमला (Shimla) 25°C 17°C
पटना (Patna) 37°C 28°C
भोपाल (Bhopal) 34°C 24°C
मुंबई (Mumbai) 33°C 30°C
नैनीताल (Nainital) 24°C 18°C
लखनऊ (Lucknow) 34°C 27°C
कोलकाता (Kolkata) 36°C 29°C

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।