Delhi में आज गिरेंगे ओले, UP-Bihar में आंधी-बारिश, जानें आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का हाल

Aaj Ka Mausam 01 May 2026

Aaj Ka Mausam 01 May 2026: मई की शुरुआत होते ही देशभर में मौसम का मिज़ाज भी बदल गया है। कहीं आंधी तूफान के साथ तेज बारिश, तो कहीं ओले पड़ रहे हैं। दिल्ली-एनसीआर से लेकर उत्तर भारत के कई हिस्सों में भीषण गर्मी पर ब्रेक लग गया है, जबकि राजस्थान, गुजरात और मध्य भारत में अभी भी सूरज आग उगल रहा है। वहीं दक्षिण भारत में प्री-मानसून की बारिश ने मौसम सुहावना बना दिया है। आइए जानते हैं, आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का हाल।

Delhi Rain Alert: दिल्ली में आंधी-बारिश के साथ ओले

Aaj Ka Mausam 01 May 2026
Delhi Rain Alert (Image- Social Media)

दिल्ली-एनसीआर में आज, शुक्रवार को बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में धूल भरी आंधी, बारिश और ओले गिरने की संभावना है। आज अधिकतम तापमान 39-40°C और न्यूनतम 22-24°C रहने की उम्मीद है। दिल्ली में गुरुवार को भी कुछ इलाकों में बारिश के साथ ओले गिरे थे।

Uttar Pradesh Weather: यूपी में बदला मौसम

यूपी में भी आंधी-बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, आज जिन इलाकों में बारिश होगी उसमें सहारनपुर, मेरठ, नोएडा, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, बलरामपुर, कानपुर, झांसी, प्रयागराज, गोरखपुर, सोनभद्र और मऊ शामिल है। लखनऊ में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

Bihar Weather: बिहार में मौसम का यू-टर्न

Aaj Ka Mausam 01 May 2026
Bihar Weather (Image- Social Media)

बिहार में भी मौसम के रंग बदल रहे हैं। कई जिलों में बारिश के साथ तेज हवा और तूफान आ सकता है। मौसम विभाग ने गया, पटना, नालंदा, औरंगाबाद, रोहतास, सारण, भोजपुर, बक्सर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, सहरसा, पूर्णिया, भागलपुर, कटिहार, अररिया, किशनगंज, खगड़िया और भागलपुर में बारिश के साथ आंधी की चेतावनी दी है।

Temperature Forecast For 11 Cities: आज आपके शहर में कितना रहेगा तापमान?

शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
दिल्ली (Delhi) 40°C 24°C
पटना (Patna) 32°C 23°C
शिमला (Shimla) 24°C 15°C
मुंबई (Mumbai) 33°C 29°C
भोपाल (Bhopal) 39°C 27°C
रांची (Ranchi) 31°C 21°C
चेन्नई (Chennai) 36°C 29°C
नैनीताल (Nainital) 23°C 16°C
लखनऊ (Lucknow) 34°C 24°C
जयपुर (Jaipur) 40°C 27°C
कोलकाता (Kolkata) 31°C 25°C

Also Read: महीने की शुरूआत में सोने की चमक हुई तेज, चांदी हुआ सस्ता, जानें अपने शहर का ताजा भाव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।