Delhi NCR Weather Changed: दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार दोपहर को मौसम का मिज़ाज बदल गया है। तेज आंधी के साथ बारिश की बौछारों ने दिल्लीवासियों को गर्मी से राहत दिला दी है। कई जगहों पर बारिश के साथ ओलावृष्टि भी देखने को मिली। जिन इलाकों में मोटे-मोटे ओले गिरे, उनमें सीलमपुर, यमुना विहार और गाजियाबाद के कई इलाके शामिल हैं। दिन के समय काले बादलों ने दिल्ली-एनसीआर को घेर लिया। आपको बता दें कि बीते कई दिनों से यहां की जनता लू के थपेड़ो और भीषण गर्मी की मार झेल रही थी।
Delhi NCR Weather Changed: आंधी-बारिश के साथ ओलावृष्टि

मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में दिल्ली और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी दी है। कुछ जगहों पर तेज हवाओं के साथ ओले भी गिर सकते हैं। उन इलाकों में दिलशाद गार्डन, शाहदरा, विवेक विहार, कश्मीरी गेट, इंडिया गेट, तुगलकाबाद शामिल है। इन इलाकों में आंधी-बारिश के साथ ओलावृष्टि हो सकती है।
दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद समेत एनसीआर के कई इलाकों में दोपहर में बादलों की आवाजाही के बीच तेज हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में 30 अप्रैल को आंशिक रूप से बादल छाए रहने और शाम के समय हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई गई थी।
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में चलेंगी सतही हवाएं

IMD के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में तेज सतही हवाएं चलेंगी। इस दौरान हवा की रफ़्तार 40-45 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। कुछ जगहों पर हवा की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। दिल्ली में बदलते मौसम को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
Hailstorm in Delhi NCR: गाड़ियों के टूटे शीशे
गाजियाबाद के साहिबाबाद इलाके में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई, जिससे लोग ओले से बचने के लिए सुरक्षित स्थानों पर छिपते नजर आए। मोटे ओले गिरने के कारण पीवीसी चादरें फट गईं और कुछ गाड़ियों के शीशे टूटने की भी खबर आ रही है। बारिश के कारण तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है, और शुक्रवार को तापमान में और गिरावट हो सकती है।
Also Read: बिहार में तेज आंधी चलने से 7 लोगों की मौत, राज्य में अगले 3 दिनों तक स्थिति बने रहने की अलर्ट






















