बिहार में तेज आंधी चलने से 7 लोगों की मौत, राज्य में अगले 3 दिनों तक स्थिति बने रहने की अलर्ट

Summary :

7 Deaths due to storm in Bihar : उत्तर भारत में जहां एक तरफ गर्मी से झुलसन हो रही है वहीं दूसरी तरफ आंधी, बारिश और तूफ़ान कोहराम मचा रही है. बुधवार शाम को बिहार में तेज आंधी तूफ़ान शुरू हुआ जो गुरुवार सुबह तक रही, खबर है की इस चलते 7 लोगों की मौत अब तक हो चुकी है. वहीं, आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार सारण, मधुबनी और दरभंगा में एक एक और पटना के दानापुर में दो की मौत बताई गई है. कुल मिलाकर विभाग ने 5 लोगों की मौत की पुष्टि की है. हालांकि इसके अलावा पश्चिम…

7 Deaths due to storm in Bihar : उत्तर भारत में जहां एक तरफ गर्मी से झुलसन हो रही है वहीं दूसरी तरफ आंधी, बारिश और तूफ़ान कोहराम मचा रही है. बुधवार शाम को बिहार में तेज आंधी तूफ़ान शुरू हुआ जो गुरुवार सुबह तक रही, खबर है की इस चलते 7 लोगों की मौत अब तक हो चुकी है.

वहीं, आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार सारण, मधुबनी और दरभंगा में एक एक और पटना के दानापुर में दो की मौत बताई गई है. कुल मिलाकर विभाग ने 5 लोगों की मौत की पुष्टि की है. हालांकि इसके अलावा पश्चिम चंपारण जिले के बैरिया में भी 2 लोगों की मौत की सूचना है.

7 Deaths Due to Storm in Bihar: पश्चिम चंपारण में 2 की मौत

बताया जा रहा है की बुधवार शाम को हुई तेज आंधी के चलते पश्चिम चंपारण के अलग अलग जगहों पर 2 युवकों की मौत हो गई. वहीं एक 2 वर्षीय बच्चा भी घायल हो गया. मलाही बलुआ के सिरिसिया में पेड़ के नीचे दब जाने से वीरेंद्र कुमार की मौत हो गई, वहीं पूझा से रखी जा रहा ई-रिक्शा पलट जाने के दौरान एक युवक जग मुखिया की मौत हो गई.

बता यह इस घटना के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुँच कर मृतक वीरेंद्र कुमार के शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएम्सीएच भेज दिया है. वीरेंद्र घर में अकेला कमाने वाला था. वह रिक्शा चला कर परिवार का भरण पोषण करता था. वह घटना वाले दिन अपने बच्चे के साथ बाइक में बैठ कर बाजार सब्जी खरीदने गया था. घर लौट के आ रहा था तो तेज आंधी उठी और वह चपेट में आ गया. एक पेड़ उसके सिर पर सीधे गिर गया, जिस चलते उसकी मौत हो गई. वही उसका बच्चा घायल हो गया.

Patna Weather Update: वृद्ध महिला की भी मौत

Patna Weather Update
Patna Weather Update (Source: Social Media)

उधर पटना में भी बुधवार शाम तेज आंधी और बारिश के चलते लोगों का जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया. तेज हवाओं के चलते पेड़ और बिजली के खम्भे गिरने लगे और यातायात की व्यवस्था चरमरा गई. इसी तरह दरभंगा में भी स्थिति बारिश से जलमग्न रही. सड़कों पर भी पानी भरने लगा. जगह जगह जलभराव जैसी स्थिति पैदा हो गई.

दूसरी तरफ मधुबनी में एक बुजुर्ग महिला की मौत हुई. महिला 70 साल की थी. नाम पंची देवी था. मृतका गांव के ही मोगित सदाय की पत्नी थी. पंची देवी बुधवार शाम खेत में बकरी चरा रही थी, तभी अचानक मौसम बिगड़ा और बड़े-बड़े ओले गिरने लगे. भारी ओला सिर पर गिरने के कारण वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ी.

Bihar News Today: बनी रहेगी स्थिति

मौसम विभाग के अनुसार बिहार में 3 मई तक अलगअलग जगहों पर आंधी पानी के साथ बिजली गर्जना की संभावना है. अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के दक्षिणी भागों के कुछ जगहों पर बादल छाए रहने और तेज हवा के साथ छिटपूत बारिश से मौसम संन्य बना रहेगा.

यह भी पढ़ें – लू से राहत! Delhi-UP समेत 10 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का हाल

Rohit Singh

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।