कोलकाता में बदला मौसम का मिजाज, तूफान-बारिश से पारा 7 डिग्री तक गिरा

Summary :

कोलकाता, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। गुरुवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में बारिश के साथ आए तूफान की वजह से दिन के न्यूनतम तापमान में 7 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। सुबह न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि कल (बुधवार) यह 27.7 डिग्री सेल्सियस था। कोलकाता और आस-पास के इलाकों में लोगों की गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक कोलकाता और दक्षिण बंगाल के जिलों में बारिश के साथ और अधिक आंधी-तूफान की आशंका जताई है। बुधवार को, मतदान के दूसरे और अंतिम चरण की रात कोलकाता में बारिश…

कोलकाता, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। गुरुवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में बारिश के साथ आए तूफान की वजह से दिन के न्यूनतम तापमान में 7 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। सुबह न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि कल (बुधवार) यह 27.7 डिग्री सेल्सियस था।

कोलकाता और आस-पास के इलाकों में लोगों की गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक कोलकाता और दक्षिण बंगाल के जिलों में बारिश के साथ और अधिक आंधी-तूफान की आशंका जताई है।

बुधवार को, मतदान के दूसरे और अंतिम चरण की रात कोलकाता में बारिश हुई। लगभग 54 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जिसके साथ तेज हवाएं भी चलीं और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग की ओस से बताया गया कि अगले रविवार तक ऐसा ही सुहावना मौसम बना रहेगा और आंधी-तूफान जारी रहेंगे। सोमवार को वोटों की गिनती के दिन मौसम में बदलाव आ सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार, एक चक्रवाती परिसंचरण का पूर्व-पश्चिम अक्ष उत्तरी हरियाणा से लेकर मणिपुर तक फैला हुआ है। यह उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, बांग्लादेश और असम से होकर गुजरता है। इसके कारण, बंगाल की खाड़ी से बड़ी मात्रा में जलवाष्प पश्चिम बंगाल में प्रवेश कर रही है। यही कारण है कि बंगाल में बारिश के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन गई हैं।

पूर्वानुमान के अनुसार, गुरुवार को कोलकाता बादल छाए रहेंगे। दोपहर तक आंधी-तूफान के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। शहर में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहेगा। न केवल कोलकाता में, बल्कि अन्य दक्षिणी जिलों में भी आंधी-तूफान की संभावना है।

पूर्वी मिदनापुर, हुगली, हावड़ा, उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना और नदिया जिलों में आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की गई है। मछुआरों को 3 मई तक समुद्र में जाने से मना किया गया है। वहीं, उत्तरी बंगाल में भी भारी बारिश की आशंका है। दार्जिलिंग और कलिम्पोंग सहित उत्तरी बंगाल के पांच जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान है।

उत्तरी क्षेत्र में अगले चार दिनों तक बारिश के साथ आंधी-तूफान जारी रहेंगे। राज्य के बाकी हिस्सों में छिटपुट ओलावृष्टि और गरज के साथ बौछारें पड़ने की आशंका है।

–आईएएनएस

एसडी/पीएम

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.