Aaj Ka Mausam 30 April 2026: उत्तर भारत इस समय भीषण गर्मी की चपेट में है। दिन के अलावा रात में भी लू के थपेड़े लोगों को परेशान कर रहे हैं। इस बीच एक राहत भरी खबर है। मौसम विभाग ने 10 राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। इससे तापमान में थोड़ी गिरावट होगी, जिससे झुलसती गर्मी से राहत मिलेगी। आइए जानते हैं, आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का हाल।
Delhi Rain Alert: दिल्ली में बारिश

दिल्ली-एनसीआर में आज आंधी-तूफान और बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहने का अनुमान है। दिन में हल्की हवाएं चलेंगी, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। इसके अलावा राजधानी में 1 और 2 मई को मौसम साफ रहने का अनुमान है।
Uttar Pradesh Weather: यूपी में आंधी-बारिश का अलर्ट
उत्तर प्रदेश में आंधी-बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। जिन इलाकों में बारिश होने, उसमें गोरखपुर, प्रयागराज, वाराणसी, अमेठी, सोनभद्र, सुल्तानपुर, अलीगढ़ और फुरसतगंज शामिल है। अगले 24 में लखनऊ में आंशिक रूप से बदल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर बिजली कड़कने की भी संभावना है।
Bihar Weather: बिहार में गर्मी से राहत

बिहार में आज सभी 38 जिलों में गरज-चमक के साथ आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। 19 जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ तथा 19 जिलों के लिए ‘येलो अलर्ट’ है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसके बाद दिन के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जाएगी।
Temperature Forecast For 11 Cities: आज आपके शहर में कितना रहेगा तापमान?
| शहर | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
|---|---|---|
| दिल्ली | 36°C | 21°C |
| भोपाल | 41°C | 28°C |
| शिमला | 23°C | 13°C |
| मुंबई | 31°C | 27°C |
| जयपुर | 39°C | 26°C |
| रांची | 36°C | 22°C |
| नैनीताल | 26°C | 17°C |
| चेन्नई | 35°C | 29°C |
| पटना | 36°C | 23°C |
| लखनऊ | 38°C | 25°C |
| कोलकाता | 35°C | 25°C |
Also Read: वैश्विक तनाव, सोने चांदी के भाव में लगातार गिरावट, जानें आपके शहर में आज कितना हुआ सस्ता


Download Android App
Download iOS App




