Delhi में सर्द हवाओं का कहर, UP-Bihar में घना कोहरा, पहाड़ों पर बर्फबारी; जानें आपके शहर में आज कैसा रहेगा मौसम

Summary :

Aaj Ka Mausam 06 Feb: देश के कई हिस्सों में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। भारतीय मौसम विभाग ने कुछ राज्यों के लिए मौसम को लेकर चेतावनी जारी की है। पश्चिमी हिमालयी इलाकों में 6 से 11 फरवरी के बीच बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। वहीं उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 2 से 3 दिनों तक 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। IMD के अनुसार आज 6 फरवरी को उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और बिहार के कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहने का अनुमान है। Delhi Weather दिल्ली-एनसीआर…

Aaj Ka Mausam 06 Feb: देश के कई हिस्सों में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। भारतीय मौसम विभाग ने कुछ राज्यों के लिए मौसम को लेकर चेतावनी जारी की है। पश्चिमी हिमालयी इलाकों में 6 से 11 फरवरी के बीच बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। वहीं उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 2 से 3 दिनों तक 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

IMD के अनुसार आज 6 फरवरी को उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और बिहार के कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहने का अनुमान है।

Delhi Weather

Aaj Ka Mausam 06 Feb
Delhi Weather (Image- Social Media)

दिल्ली-एनसीआर में फरवरी के पहले सप्ताह में ठंड का असर धीरे-धीरे कम हो रहा है। दिन और रात के तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक 6 से 10 फरवरी तक मौसम साफ रहेगा, लेकिन सुबह के समय हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है। 6 और 7 फरवरी को न्यूनतम तापमान 10 से 11 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं 8 से 10 फरवरी के बीच अधिकतम तापमान 23 से 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

Uttar Pradesh Weather

Aaj Ka Mausam 06 Feb
Uttar Pradesh Weather (Image- Social Media)

मौसम विभाग के अनुसार आज उत्तर प्रदेश में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहेगा। पश्चिमी यूपी के कुछ इलाकों में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इन हवाओं के कारण न्यूनतम तापमान में लगभग 2 डिग्री की गिरावट आ सकती है, जिससे ठंड का अहसास बढ़ सकता है।

Bihar Weather

Aaj Ka Mausam 06 Feb
Bihar Weather (Image- Social Media)

बिहार में भी आज घना कोहरा रहने की संभावना है। धुंध के कारण सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो सकता है, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो सकती है। आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में गिरावट के चलते ठंड बढ़ने की संभावना जताई गई है।

Aaj Ka Mausam 06 Feb: इन 11 शहरों में आज कितना रहेगा तापमान?

शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
दिल्ली 23°C 09°C
रांची 25°C 10°C
चेन्नई 30°C 21°C
जयपुर 23°C 12°C
पटना 24°C 13°C
शिमला 15°C 06°C
मुंबई 33°C 20°C
लखनऊ 24°C 11°C
नैनीताल 16°C 06°C
कोलकाता 27°C 13°C
भोपाल 24°C 13°C

यह भी पढ़ें: घूमने से पहले चेक करें पेट्रोल डीजल के नए रेट, जानें अपने शहर का ताजा भाव

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।