दिल्ली में बर्फीली हवाओं का कहर, उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें अपने शहर के मौसम का हाल

Summary :

Aaj ka Mausam 06 Jan: देशभर में भीषण ठंड और कोहरे का प्रकोप जारी है। हिमालयी राज्यों में बर्फबारी भी मुसीबत बनी हुई है। ऐसे में मौसम विभाग ने अगले 4-5 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम, मध्य, पूर्वी और उत्तर-पूर्वी भारत में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है। IMD के अनुसार, आज उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में बारिश की संभावना है। अब दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ , पंजाब, हरियाणा में जबरदस्त ठंड पड़ेगी और लोगों को हाड़ कंपाने वाली सर्दी झेलनी पड़ेगी। आइए जानते हैं, देशभर में कैसा रहेगा मौसम का हाल। Delhi…

Aaj ka Mausam 06 Jan: देशभर में भीषण ठंड और कोहरे का प्रकोप जारी है। हिमालयी राज्यों में बर्फबारी भी मुसीबत बनी हुई है। ऐसे में मौसम विभाग ने अगले 4-5 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम, मध्य, पूर्वी और उत्तर-पूर्वी भारत में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है। IMD के अनुसार, आज उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में बारिश की संभावना है। अब दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ , पंजाब, हरियाणा में जबरदस्त ठंड पड़ेगी और लोगों को हाड़ कंपाने वाली सर्दी झेलनी पड़ेगी। आइए जानते हैं, देशभर में कैसा रहेगा मौसम का हाल।

Delhi Weather

Aaj ka Mausam 06 Jan
Delhi Weather (Image- Social Media)

राजधानी दिल्ली में प्रदूषण के साथ कड़ाके की ठंड और कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है और सुबह-शाम कोहरे का असर साफ दिखाई दे रहा है। आज न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा, जबकि अधिकतम 18 डिग्री तक पहुंच सकता है। वहीं बात करें दिल्ली की वायु गुणवत्ता की, तो वो अभी भी खराब श्रेणी में बनी हुई है, सोमवार यानी की पिछले 24 घंटों का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 244 दर्ज किया गया।

Aaj ka Mausam 06 Jan: इन 11 शहरों में आज कितना रहेगा तापमान?

शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
दिल्ली 18°C 07°C
शिमला 12°C -1°C
पटना 15°C 09°C
भोपाल 21°C 07°C
कोलकाता 21°C 12°C
लखनऊ 17°C 09°C
मुंबई 29°C 24°C
रांची 19°C 06°C
जयपुर 20°C 08°C
चेन्नई 28°C 25°C
नैनीताल 14°C 03°C

Uttar Pradesh Weather

Aaj ka Mausam 06 Jan
Uttar Pradesh Weather (Image- Social Media)

पहाड़ों की बर्फीली हवाओं के कारण उत्तर प्रदेश में भीषण ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों में कोहरे में कमी आएगी, लेकिन सुबह और शाम मुश्किलें कम नहीं होंगी। आज प्रदेश में न्यूनतम तापमान 5 से 9 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान 17 से 21 डिग्री रहने वाला है। पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी की संभावना है, जिससे ठंड बढ़ेगी।

Bihar Weather

Aaj ka Mausam 06 Jan
Bihar Weather (Image- Social Media)

बिहार में भी कड़ाके की ठंड और कोहरे ने जनजीवन की रफ्तार थाम रखी है। मौसम विज्ञान केंद्र ने 7 जनवरी तक कई जिलों में घने कोहरे की आशंका जताई है। यहां आज न्यूनतम तापमान 7 से 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18 से 22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। भोजपुर, नालंदा, सारण, वैशाली, औरंगाबाद, नवादा, गोपालगंज, जहानाबाद, सीवान, अरवल, कैमूर (भभुआ), पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, मधुबनी, जमुई, सुपौल, बेगूसराय, मधेपुरा, खगड़िया, सहरसा, बांका में भी कोहरे का अलर्ट जारी है।

Jammu Kashmir Weather

Aaj ka Mausam 06 Jan
Jammu Kashmir Weather (Image- Social Media)

कश्मीर घाटी में ठंड का कहर जारी है। गुलमर्ग और सोनमर्ग में ताजा बर्फबारी हुई, लेकिन घाटी में अभी तक भारी बर्फबारी नहीं हुई है। गुलमर्ग के स्की रिज़ॉर्ट में सोमवार को न्यूनतम तापमान माइनस 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 3.6 डिग्री सेल्सियस रहा। ऊपरी इलाकों में हल्की बर्फबारी की संभावना है, लेकिन कुल मिलाकर सूखा मौसम रहेगा।

यह भी पढ़ें: सर्द हवाओं से कांप रही दिल्ली, पहाड़ों पर बर्फबारी ने बढ़ाई मुसीबत, यूपी-बिहार समेत 11 राज्यों के लिए अलर्ट

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।