Aaj ka Mausam 05 Jan: साल 2026 की शुरुआत भीषण ठंड के साथ हुई है। उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है। अब मौसम विभाग ने उत्तर भारत और उससे सटे मध्य भारत के लिए गंभीर मौसम की चेतावनी जारी की गई है। उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, पश्चिम मध्य प्रदेश और बिहार के कुछ स्थानों में 5 जनवरी को शीत दिवस की स्थिति रहने की संभावना है। कश्मीर और उत्तराखंड में बर्फबारी का अनुमान है। वहीं दिल्ली की बात करें, तो यहां सर्द हवाओं के चलते गलन भरी ठंड महसूस हो रही है। आइए जानते हैं देश भर के और राज्यों में कैसा रहेगा मौसम का मिज़ाज।
Delhi Weather

दिल्ली-एनसीआर में आज मौसम साफ रहेगा। सुबह और रात के समय हल्के से मध्यम कोहरा छाया रह सकता है। दोपहर के समय के समय 15 से 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से सर्द हवाएं चलने का पूर्वानुमान है। इस दौरान कई इलाकों में शीतलहर की स्थिति भी देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, 5 से 8 जनवरी के दौरान दिल्ली के कुछ इलाकों में ठंड बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। वहीं बात करें दिल्ली की वायु गुणवत्ता की, तो वो अभी भी खराब श्रेणी में है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, 5 जनवरी को सुबह 7 बजे दिल्ली का AQI 266 था।
Aaj ka Mausam 05 Jan: इन 11 शहरों में आज कितना रहेगा तापमान?
| शहर | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
|---|---|---|
| दिल्ली | 18°C | 08°C |
| मुंबई | 32°C | 20°C |
| चेन्नई | 31°C | 23°C |
| भोपाल | 19°C | 08°C |
| शिमला | 15°C | 03°C |
| पटना | 15°C | 11°C |
| रांची | 23°C | 09°C |
| कोलकाता | 24°C | 14°C |
| जयपुर | 21°C | 07°C |
| लखनऊ | 17°C | 09°C |
| नैनीताल | 15°C | 03°C |
Uttar Pradesh Weather

उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में बीते 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 3-6 डिग्री सेल्सियस की भारी गिरावट दर्ज की गई, जिससे ठिठुरन बढ़ गई। पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। कोहरे और ठंडी हवाओं के कारण अगले कुछ दिनों तक तापमान सामान्य से नीचे रहने का अनुमान है। लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज और नोएडा जैसे शहरों में कंपकंपाने वाली ठंड है। मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश में ठंड बढ़ने की चेतावनी दी है।
Jammu Kashmir Weather

कश्मीर घाटी में न्यूनतम तापमान में एक-दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे पुरे क्षेत्र में शीतलहर का प्रकोप और ज्यादा बढ़ गया है। उत्तरी कश्मीर का प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग सबसे सर्द स्थान बना हुआ है। मौसम विभाग ने 5 और 6 जनवरी को उत्तर और मध्य कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है।


Download Android App
Download iOS App




