Aaj ka Mausam 04 Jan: जनवरी के पहले सप्ताह में उत्तर और मध्य भारत में मौसम ने एकदम से करवट ली है। हल्की बर्फबारी और बारिश का आनंद लेने के लिए हिमालयी क्षेत्रों में पर्यटकों का हुजूम उमड़ पड़ा है, जबकि स्थानीय निवासियों के लिए यह स्थिति किसी मुसीबत से कम नहीं है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में शीतलहर के असर से सर्दी का स्तर और बढ़ने वाला है। वहीं, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार और ओडिशा में घना कोहरा छाए रहने के कारण मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, तामिलनाडु, असम और मेघालय में बारिश की संभावना जताई गई है, जो पूरे क्षेत्र में ठंड को और बढ़ाएगी।
Aaj ka Mausam 04 Jan: इन 11 शहरों में आज कितना रहेगा तापमान?
| शहर | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
|---|---|---|
| दिल्ली | 18°C | 07°C |
| मुंबई | 31°C | 19°C |
| चेन्नई | 31°C | 23°C |
| कोलकाता | 24°C | 14°C |
| लखनऊ | 17°C | 09°C |
| पटना | 19°C | 10°C |
| रांची | 23°C | 09°C |
| भोपाल | 25°C | 09°C |
| जयपुर | 21°C | 07°C |
| नैनीताल | 15°C | 03°C |
| शिमला | 19°C | 06°C |
Delhi Weather

राजधानी दिल्ली में आने वाले दिनों में मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है, जिसको देखते हुए मौसम विभाग ने रविवार को यलो अलर्ट’ जारी किया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिल्ली में अधिकतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस मौसम के औसत से 1.2 डिग्री अधिक है। इस बीच, दिल्ली की वायु गुणवत्ता शनिवार को ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई, कई इलाकों में AQI 300 के पार बना हुआ है।
| स्थान | AQI |
|---|---|
| रोहिणी | 359 |
| जहांगीरपुरी | 357 |
| आनंद विहार | 349 |
| विवेक विहार | 331 |
| नेहरू नगर | 346 |
| वजीरपुर | 345 |
| नजफगढ़ | 210 |
| लोधी रोड | 220 |
| बवाना | 272 |
Uttar Pradesh Weather

उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में ठंड और घने कोहरे का प्रकोप जारी है। लखनऊ में अधिकतम तापमान 16.9°C, जो सामान्य से 3.2°C कम है। मौसम विभाग के मुताबिक, लखनऊ और आसपास के इलाकों में देर रात और सुबह हल्की धुंध रहेगी, जबकि दिन में आंशिक रूप से आसमान साफ रहेगा। अधिकतम 18°C और न्यूनतम तापमान 10°C के आसपास रहने की संभावना है।
Uttarakhand Weather

उत्तराखंड में गलन भरी ठंड का एहसास हो रहा है। पिछले कई दिनों से पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का सिलसिला जारी है। इसके साथ ही कई जगहों पर बारिश भी हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों तक राज्य में मौसम शुष्क रहेगा और अभी ठंड से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है। मैदानी क्षेत्रों में घने कोहरे के कारण उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों की रफ्तार पर भी ब्रेक लगा है।
यह भी पढ़ें: केदारनाथ ने ओढ़ी बर्फ की चादर, कई राज्यों में शीतलहर का अलर्ट जारी, जानें दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम


Download Android App
Download iOS App




