Aaj ka Mausam 03 Jan: देश में शीतलहर के साथ घने कोहरे का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने 3 राज्यों उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में बारिश और भारी बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। विभाग ने अगले सप्ताह तक दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा और ओडिशा के कई हिस्सों में घना कोहरा छाया रह सकता है। सुबह में यात्रा करने वाले लोगों को विशेष रूप से सावधान रहने की जरूरत है। सुबह होते ही राजधानी दिल्ली में एक बार फिर धुंध की चादर में लिपटी नजर आई। आइए जानते हैं देशभर के और राज्यों में कैसा रहेगा मौसम का हाल।
Aaj ka Mausam 03 Jan: Delhi Weather

आज राष्ट्रीय राजधानी में सुबह ठंड और तेज हवाएं चल रही थीं, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रहने के बाद अब ‘खराब’ श्रेणी में आ गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया कि आज सुबह दिल्ली में तापमान लगभग 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा, लेकिन आज से मौसम में सुधार होने की संभावना है। आईएमडी के अनुसार, शुक्रवार को दिल्ली का अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 15°C से 17°C और 8°C से 9°C के बीच रहने की उम्मीद है।
#WATCH दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में शीतलहर के साथ स्मॉग की परत छाई हुई है। वीडियो अक्षरधाम के पास से है। pic.twitter.com/fwGaTTc6SI
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 3, 2026
Uttarakhand Weather

उत्तराखंड के केदारनाथ धाम में हुई बर्फबारी ने मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों को बर्फ की मोटी सफेद चादर से ढक दिया है, क्योंकि नए साल के आगमन के साथ ही सर्दियों का पूरा प्रभाव दिखाई देने लगा है। शुक्रवार दोपहर से हो रही भारी बर्फबारी ने पूरे क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया है, जिससे ठंड और बढ़ गई है और तीर्थस्थल के आसपास के इलाकों में जनजीवन प्रभावित होने लगा है। केदारनाथ धाम में लगातार बर्फबारी के कारण कड़ाके की ठंड पड़ रही है और मौसम अभी भी खराब है।
Rajasthan Weather

राजस्थान में कई जिलों में हल्की बारिश हुई थी जिससे तापमान में गिरावट दर्ज करने का अनुमान लगाया गया है साथ ही कई शहरों में घना कोहरा छाने का अनुमान लगाया है। मौसम विभाग ने 4 जनवरी से 6 जनवरी तक शीतलहर चलने का अनुमान लगाया है, जिससे कई क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। भीषण ठंड के कारण श्री गंगानगर के आंगनवाड़ी केंद्र 10 जनवरी तक बंद कर दिए गए हैं।


Download Android App
Download iOS App




