दिल्ली में कड़ाके की ठंड, उत्तर भारत के 3 राज्यों में बारिश का अलर्ट, 24 जिलों में घना कोहरा, जानें ताजा वेदर अपडेट

Summary :

Aaj ka Mausam 02 Jan: देश में शीतलहर के साथ घने कोहरे का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने 3 राज्यों उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में बारिश और भारी बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। विभाग ने अगले सप्ताह तक दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा और ओडिशा के कई हिस्सों में घना कोहरा छाया रह सकता है। सुबह में यात्रा करने वाले लोगों को विशेष रूप से सावधान रहने की जरूरत है। सुबह होते ही राजधानी दिल्ली में एक बार फिर धुंध की चादर में लिपटी नजर आई। आइए जानते हैं देशभर के और…

Aaj ka Mausam 02 Jan: देश में शीतलहर के साथ घने कोहरे का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने 3 राज्यों उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में बारिश और भारी बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। विभाग ने अगले सप्ताह तक दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा और ओडिशा के कई हिस्सों में घना कोहरा छाया रह सकता है। सुबह में यात्रा करने वाले लोगों को विशेष रूप से सावधान रहने की जरूरत है। सुबह होते ही राजधानी दिल्ली में एक बार फिर धुंध की चादर में लिपटी नजर आई। आइए जानते हैं देशभर के और राज्यों में कैसा रहेगा मौसम का हाल।

Aaj ka Mausam 02 Jan: इन 11 शहरों में आज कितना रहेगा तापमान?

शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
दिल्ली 17°C 07°C
मुंबई 29°C 23°C
कोलकाता 23°C 15°C
चेन्नई 28°C 24°C
लखनऊ 17°C 09°C
पटना 18°C 12°C
रांची 21°C 09°C
भोपाल 23°C 10°C
जयपुर 19°C 08°C
शिमला 13°C 02°C
नैनीताल 13°C 02°C

Delhi Weather

Aaj ka Mausam 02 Jan
Delhi Weather (Image- Social Media)

दिल्ली में आज घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। 2 जनवरी को धूप न निकलने का भी पूर्वानुमान है। शहर में हवाएं लगभग 5 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हैं। सुबह के समय अधिकतम तापमान गिरकर 8 से 9 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है । वहीं, न्यूनतम तापमान 5 डिग्री तक जा सकता है। वहीं बात करें दिल्ली की वायु गुणवत्ता की, तो वो अभी भी बहुत खराब श्रेणी में बानी हुई है। कई इलाकों में प्रदूषण का स्तर 400 को पार कर गया।

Uttar Pradesh Weather

Aaj ka Mausam 02 Jan
Uttar Pradesh Weather (Image- Social Media)

आज यानी 2 जनवरी को उत्तर प्रदेश के 25 से अधिक जिलों में शीतलहर और घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है, जो मौसम प्रेमियों और यात्रा करने वालों के लिए एक बड़ा संकेत है। लखनऊ, कानपुर, बाराबंकी, उन्नाव, अमेठी, सुल्तानपुर, रायबरेली, अयोध्या, अंबेडकर नगर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, बुलंदशहर जैसे प्रमुख शहरों में सर्दी का असर और भी तेज होगा। लखनऊ में तो सुबह के वक्त अधिकतम तापमान 9 डिग्री तक गिरने की संभावना जताई गई है, वहीं न्यूनतम तापमान 6 से 7 डिग्री तक पहुंच सकता है।

Uttarakhand Weather

Aaj ka Mausam 02 Jan
Uttarakhand Weather (Image- Social Media)

मौसम विभाग के अनुसार, आज उत्तराखंड के प्रमुख जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा बारिश और भारी बर्फबारी की चेतावनी भी जारी की गई है। इन जिलों में नैनीताल, हरिद्वार, चंपावत, रुद्रप्रयाग और देहरादून शामिल हैं। खासकर देहरादून में सुबह और शाम के समय अधिकतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है, जिससे ठंड और बढ़ जाएगी। ऐसे में बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। उन्हें ठंडी से बचाने के लिए गर्म कपड़े पहनने और बाहर न जाने की सलाह दी जाती है।

यह भी पढ़ें: नए साल में जरा बच के…बारिश और घने कोहरे का अलर्ट, पहाड़ों में बर्फबारी से बदलेगा मिजाज, जानें कैसा रहेगा मौसम

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।