नए साल में जरा बच के…बारिश और घने कोहरे का अलर्ट, पहाड़ों में बर्फबारी से बदलेगा मिजाज, जानें कैसा रहेगा मौसम

Summary :

Aaj ka Mausam 31 Dec: नए साल में मौसम का मिजाज़ बदलने वाला है। कोहरे और शीतलहर ने पूरे उत्तर भारत को अपनी चपेट में ले लिया है, लोगों का घरों बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। कड़ाके की ठंड ने कंपकंपी बढ़ा दी है, तो मौसम विभाग ने देश के उत्तर और दक्षिणी हिस्सों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस बारिश के बाद कई राज्यों में तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। इसके अलावा 15 से ज्यादा शहरों में घने कोहरे का अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग मुताबिक, 31 दिसंबर की शाम…

Aaj ka Mausam 31 Dec: नए साल में मौसम का मिजाज़ बदलने वाला है। कोहरे और शीतलहर ने पूरे उत्तर भारत को अपनी चपेट में ले लिया है, लोगों का घरों बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। कड़ाके की ठंड ने कंपकंपी बढ़ा दी है, तो मौसम विभाग ने देश के उत्तर और दक्षिणी हिस्सों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

इस बारिश के बाद कई राज्यों में तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। इसके अलावा 15 से ज्यादा शहरों में घने कोहरे का अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग मुताबिक, 31 दिसंबर की शाम से दिल्ली, हिमाचल, उत्तराखंड, कश्मीर और हरियाणा के लिए बारिश की चेतावनी जारी की गई है। आइए जानते हैं, देशभर के मौसम का हाल।

Aaj ka Mausam 31 Dec: Delhi Weather

Aaj ka Mausam 31 Dec
Aaj ka Mausam 31 Dec

राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में घने कोहरे की मोटी चादर छाई रही जिससे दृश्यता बेहद कम हो गई और प्रमुख क्षेत्रों में सामान्य आवागमन बाधित हो गया। साथ ही शहर भर में AQI भी बेहद खराब रहा। आज आनंद विहार में AQI 452, ITO में 426, RK पुरम में 411 और चांदनी चौक में 419 दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में घना कोहरा छाया रह सकता है, इसलिए यात्रियों से यात्रा के दौरान सावधानी बरतने की अपील की गई है। 31 दिसंबर को हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान दिल्ली का अधिकतम तापमान लगभग 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान करीब 7 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

Uttar Pradesh Weather

Uttar Pradesh Weather
Uttar Pradesh Weather

उत्तर प्रदेश में साल के आखिरी दिन ठंड ने लोगों की मुश्किल बढ़ा दी है। आज मौसम विभाग ने कई जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है और सुबह के समय घर से बाहर निकलने यात्रा करने के लिए चेतवानी जारी की है। 1 जनवरी 2026 से मौसम का मिजाज बदल सकता है और बारिश का अनुमान जताया गया है।

Uttarakhand Weather

Uttarakhand Weather
Uttarakhand Weather

उत्तराखंड में नए साल के दिन ठंड बढ़ने का अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग के अनुसार नए साल से हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार है। आज उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना जताई गई है।

ALSO READ: दिल्ली में कोहरे और प्रदूषण का तांडव, ठंड से कांपा यूपी-बिहार, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

 

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।