जापान को छोड़कर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत, जानें 2030 का लक्ष्य

Summary :

India Economy Growth: भारत तेजी से विकास की राह में आगे बढ़ रहा है और कई देशों को पछाड़ के अब चौथी अर्थव्यवस्था बन गया है। बता दें कि 4.18 ट्रिलियन डॉलर के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के साथ भारत ने जापान को पीछे छोड़ते हुए विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है और अगले ढाई से तीन वर्षों में जर्मनी को तीसरे स्थान से हटाने की राह पर है, जिसका अनुमानित जीडीपी 2030 तक 7.3 ट्रिलियन डॉलर होगा। विकास की गति ने उम्मीद से कहीं अधिक सकारात्मक रुख दिखाया, जिसमें 2025-26 की दूसरी तिमाही में जीडीपी छह तिमाहियों…

India Economy Growth: भारत तेजी से विकास की राह में आगे बढ़ रहा है और कई देशों को पछाड़ के अब चौथी अर्थव्यवस्था बन गया है। बता दें कि 4.18 ट्रिलियन डॉलर के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के साथ भारत ने जापान को पीछे छोड़ते हुए विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है और अगले ढाई से तीन वर्षों में जर्मनी को तीसरे स्थान से हटाने की राह पर है, जिसका अनुमानित जीडीपी 2030 तक 7.3 ट्रिलियन डॉलर होगा। विकास की गति ने उम्मीद से कहीं अधिक सकारात्मक रुख दिखाया, जिसमें 2025-26 की दूसरी तिमाही में जीडीपी छह तिमाहियों के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई, जो लगातार वैश्विक व्यापार अनिश्चितताओं के बीच भारत के लचीलेपन को दर्शाती है।

India Economy Growth

India Economy Growth
India Economy Growth

मजबूत निजी खपत के नेतृत्व में घरेलू कारकों ने इस विस्तार को समर्थन देने में केंद्रीय भूमिका निभाई। वैश्विक व्यापार और नीतिगत अनिश्चितताओं के बीच मजबूत घरेलू मांग के चलते भारत की वास्तविक जीडीपी वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही में 8.2 प्रतिशत बढ़ी, जो पिछली तिमाही के 7.8 प्रतिशत और 2024-25 की चौथी तिमाही के 7.4 प्रतिशत से अधिक है। औद्योगिक और सेवा क्षेत्रों में तेजी के कारण वास्तविक सकल मूल्य वर्धित में 8.1 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

India Overtakes Japan Economy

India Economy Growth
India Economy Growth

मुद्रास्फीति न्यूनतम सहनशीलता सीमा से नीचे बनी हुई है, बेरोजगारी में गिरावट आ रही है और निर्यात प्रदर्शन में लगातार सुधार हो रहा है। इसके अलावा, वित्तीय परिस्थितियाँ अनुकूल बनी हुई हैं, वाणिज्यिक क्षेत्र में लोन प्रवाह मजबूत है, जबकि शहरी उपभोग में और मजबूती के कारण मांग की स्थिति भी स्थिर बनी हुई है। भारत विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में से एक है और इस गति को बनाए रखने के लिए अच्छी स्थिति में है। स्वतंत्रता की शताब्दी वर्षगांठ, 2047 तक उच्च मध्यम-आय वाले देश का दर्जा प्राप्त करने की महत्वाकांक्षा के साथ, देश आर्थिक विकास, संरचनात्मक सुधारों और सामाजिक प्रगति की मजबूत नींव पर निर्माण कर रहा है।

India GDP in Trillion

आरबीआई ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए भारत की जीडीपी वृद्धि दर का पूर्वानुमान पहले के 6.8 प्रतिशत के अनुमान से बढ़ाकर 7.3 प्रतिशत कर दिया है। भारत की घरेलू वृद्धि कई कारकों के कारण ऊपर की ओर अग्रसर है, जिनमें मजबूत घरेलू मांग, आयकर और वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) का युक्तिकरण, कच्चे तेल की कीमतों में नरमी, सरकारी पूंजीगत व्यय (कैपेक्स) का अग्रिम उपयोग, साथ ही अनुकूल मौद्रिक और वित्तीय परिस्थितियां और सौम्य मुद्रास्फीति का समर्थन शामिल हैं।

ALSO READ: साल के आखिरी दिन सोने चांदी के भाव में भारी गिरावट, निवेश का सही मौका! जानें आज का ताजा रेट

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।