पाकिस्तान आर्मी चीफ आसिम मुनीर ने घर में ही करवाई अपनी बेटी की शादी, भतीजे को बनाया दामाद

Summary :

Asim Munir Daughter Wedding: पाकिस्तान के आर्मी चीफ जनरल आसिम मुनीर ने बेटी माहनूर की शादी 26 दिसंबर 2025 को रावलपिंडी में बेहद गुपचुप तरीके से कर दी। यह समारोह अत्यधिक निजी और सुरक्षा कारणों से गोपनीय रखा गया, जिसकी कोई आधिकारिक तस्वीरें जारी नहीं की गई। मुनीर ने अपनी बेटी की शादी अपनी ही भतीजे कैप्टन अब्दुल रहमान से किया। कहा जा रहा है कि यह शादी सिर्फ पारिवारिक मामला नहीं है, बल्कि इसे पाकिस्तान के सबसे ऊंचे स्तर पर परिवार की पकड़ मजबूत करने की एक सोची-समझी कोशिश के रूप में देखा जा रहा है। Rawalpindi Wedding: भतीजे…

Asim Munir Daughter Wedding: पाकिस्तान के आर्मी चीफ जनरल आसिम मुनीर ने बेटी माहनूर की शादी 26 दिसंबर 2025 को रावलपिंडी में बेहद गुपचुप तरीके से कर दी। यह समारोह अत्यधिक निजी और सुरक्षा कारणों से गोपनीय रखा गया, जिसकी कोई आधिकारिक तस्वीरें जारी नहीं की गई। मुनीर ने अपनी बेटी की शादी अपनी ही भतीजे कैप्टन अब्दुल रहमान से किया। कहा जा रहा है कि यह शादी सिर्फ पारिवारिक मामला नहीं है, बल्कि इसे पाकिस्तान के सबसे ऊंचे स्तर पर परिवार की पकड़ मजबूत करने की एक सोची-समझी कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।

Rawalpindi Wedding: भतीजे को बनाया दामाद

Asim Munir Daughter Wedding
Rawalpindi Wedding (Image- Social Media)

मुनीर ने अपने भतीजे अब्दुर रहमान को ही दामाद बना लिया। अब्दुर सिविल सर्विसेज में असिस्टेंट कमिश्नर हैं और पहले पाकिस्तान आर्मी में कैप्टन रह चुके हैं। यह आसिम मुनीर की 4 बेटियों में से तीसरी बेटी की शादी थी। जानकारी के मुताबिक समारोह आर्मी हेडक्वार्टर्स के पास के पास जनरल मुनीर की सरकारी घर में हुआ है।

शादी में कौन-कौन शामिल हुए थे?

आसिम मुनीर की बेटी की शादी में पाकिस्तान और दुनिया की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। इस खास मौके पर पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, उप प्रधानमंत्री इशाक डार, ISI चीफ, पूर्व आर्मी चीफ जनरल कमर जावेद बाजवा समेत कई वरिष्ठ सैन्य अधिकारी भी पहुंचे। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया कि यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नहयान भी शादी में शामिल हुए थे। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई, लेकिन उस दिन शेख अल नहयान पाकिस्तान दौरे पर थे।

Asim Munir News: गोपनीय तरीके से क्यों की गई शादी?

Asim Munir Daughter Wedding
Asim Munir News (Image- Social Media)

आसिम मुनीर इस समय पाकिस्तान की जनता के बीच काफी लोकप्रिय हो रहे हैं। वह अक्सर मीडिया में अपने विचार साझा करते हैं और सोशल मीडिया पर भी उनकी फैन फॉलोइंग लगातार बढ़ रही है। हालांकि, उनकी बेटी की शादी को लेकर लोगों में हैरानी है, क्योंकि यह बहुत गोपनीय तरीके से की गई। इसके पीछे शायद सुरक्षा कारण हो सकते हैं।

कुछ लोग मानते हैं कि शादी की सभी रस्में पूरी होने के बाद ही तस्वीरें जारी की जाएंगी। आसिम मुनीर के कई दुश्मन भी हैं, और BLA (बलूच लिबरेशन आर्मी) के लड़ाके अक्सर पाकिस्तानी सेना पर हमले करने की कोशिश करते रहते हैं। इस वजह से सुरक्षा के लिहाज से यह कदम उठाया गया हो सकता है।

यह भी पढ़ें: BREAKING: मुस्लिम दोस्त ने तानी बंदूक और दबा दिया ट्रिगर! बांग्लादेश में एक और हिंदू युवक की हत्या, जानें पूरा मामला

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।