Bangladesh Hindu Murder: बांग्लादेश के मयमनसिंह जिले में एक और हिंदू युवक की हत्या की खबर सामने आई है। यह वही जिला है, जहां 18 दिसंबर को दीपू चंद्र दास की भीड़ ने पीट-पीट कर हत्या कर दी थी और बाद में उसके शव को सार्वजनिक रूप से जला दिया गया था। पिछले 15 दिनों में यह तीसरी घटना है, जिसमें बांग्लादेश में हिंदू युवक की जान गई है। इससे पहले ढाका में अमृत मंडल को भी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अमृत मंडल पर हफ्ता मांगने का आरोप लगाया गया था।
Bangladesh Hindu Murder: हत्या की घटना
घटना सोमवार, 29 दिसंबर, 2025 को शाम 6.45 बजे हुई। यह मामला भालुका उपजिला के सुल्तान स्वेटर्स लिमिटेड फैक्ट्री का है, जो लबीब ग्रुप गार्मेंट का हिस्सा है। मृतक बजेंद्र बिस्वास अपने मुस्लिम दोस्त नोमान मिया के साथ फैक्ट्री में था। पुलिस के अनुसार, बजेंद्र की मौत उसकी जांघ में लगी गोली के कारण हुई, जो नोमान की बंदूक से चली। घटना के तुरंत बाद नोमान को गिरफ्तार कर लिया गया।
बजेंद्र बिस्वास 42 साल के थे और नोमान मिया की उम्र 29 साल थी। बजेंद्र अंसार संगठन के सदस्य थे। फैक्ट्री की सुरक्षा के लिए 20 अंसार सदस्यों को तैनात किया गया था। दोनों ही फैक्ट्री में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में काम कर रहे थे और अंसार बैरक में रहते थे।

Hindu Worker Shot Dead in Bangladesh Factory: गोली लगने का कारण
पुलिस और चश्मदीदों ने बताया कि बातचीत के दौरान नोमान ने मजाक में बंदूक बजेंद्र की ओर तान दी। इसी दौरान बंदूक का ट्रिगर दब गया और गोली बजेंद्र की लेफ्ट थाई में लग गई। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना जानबूझकर नहीं हुई थी, लेकिन इसके बावजूद बजेंद्र की जान नहीं बच पाई।

Hindu Killed in Bangladesh: बांग्लादेश में बढ़ते तनाव का खतरा
बजेंद्र बिस्वास की मौत के बाद बांग्लादेश में तनाव बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। वहां की हालात पहले से ही संवेदनशील हैं और अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसात्मक घटनाएं लगातार सामने आती रहती हैं। 18 दिसंबर को दीपू दास की हत्या के बाद भी स्थिति गंभीर हो गई थी। उस समय भारत में भी इस घटना पर गहरी नाराजगी जताई गई थी। पिछले एक साल में बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले और हिंसा के मामले काफी बढ़े हैं। ये घटनाएं वहां की सामाजिक और धार्मिक स्थिति को और अस्थिर कर रही हैं।
यह भी पढ़ें: अफगानिस्तान के बदख्शान में भीषण सड़क हादसा, 7 लोगों की मौत, 2 घायल


Download Android App
Download iOS App




