नए साल की शुरुआत में चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, करियर और धन में होगा भारी लाभ!

Summary :

Gajkesari Yog 2026: साल 2026 के पहले कुछ दिन ग्रह नक्षत्रों की चाल के हिसाब से बेहद अहम माने जा रहे हैं, इस दौरान गजकेसरी नामक शुभ योग भी बनेगा। जनवरी महीने में चंद्रमा वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे जहां गुरु ग्रह से इनकी युति होगी। इस युति के चलते Gajkesri Yog ka Prabhav इन तीन राशियों पर पड़ेगा। और इनको करियर में लाभ मिल सकता है। नौकरी से जड़ी कई समस्याएं भी दूर हो सकती हैं। आज हम आपको इन्हीं राशियों के बारे में बताएंगे। Gajkesari Yog 2026: इन 3 राशियों पर पड़ेगा गजकेसरी योग…

Gajkesari Yog 2026: साल 2026 के पहले कुछ दिन ग्रह नक्षत्रों की चाल के हिसाब से बेहद अहम माने जा रहे हैं, इस दौरान गजकेसरी नामक शुभ योग भी बनेगा। जनवरी महीने में चंद्रमा वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे जहां गुरु ग्रह से इनकी युति होगी। इस युति के चलते Gajkesri Yog ka Prabhav इन तीन राशियों पर पड़ेगा। और इनको करियर में लाभ मिल सकता है। नौकरी से जड़ी कई समस्याएं भी दूर हो सकती हैं। आज हम आपको इन्हीं राशियों के बारे में बताएंगे।

Gajkesari Yog 2026: इन 3 राशियों पर पड़ेगा गजकेसरी योग का प्रभाव 

1. सिंह राशि

gajkesri yog ka prabhav
gajkesri yog ka prabhav (Source: social media)

गजकेसरी योग आपकी राशि से एकादश भाव में बनेगा जिसे लाभ का भाव भी कहा जाता है। इसलिए साल के शुरुआती कुछ दिन आपके करियर के लिए बेहद शुभ साबित हो सकते हैं। लंबे समय से जॉब चेंज करने की सोच रहे थे तो अचानक से जॉब चेंज हो सकती है। वहीं इस राशि के कुछ जातकों को प्रमोशन मिलने के भी योग बनेंगे। ऑफिस में सहकर्मियों के साथ आपकी अच्छी बनेगी जिससे आप अटके कार्यों को भी पूरा कर सकते हैं। इस राशि के बेरोजगार लोगों को रोजगार मिलने की भी उम्मीद है। अपने लक्ष्यों को लेकर आप स्पष्ट होंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वालों के लिए भी समय अनुकूल नजर आ रहा है।

2. धनु राशि

gajkesri yog ka asar
gajkesri yog ka asar (Source: social media)

गुरु आपकी राशि के स्वामी हैं और आपके सप्तम भाव में यह चंद्रमा के साथ gajkesri yog बनाएंगे। सातवां भाव साझेदारी, समाज में आपकी स्थिति और कारोबारिक संबंधों को दर्शाता है। गजकेसरी योग का बनना आपके लिए बहुत शुभ साबित होगा। अगर साझेदारी में कारोबार करते हैं, तो बड़ा धन लाभ आपको प्राप्त हो सकता है। जीवनसाथी के साथ मिलकर कुछ लोग अपना कारोबार शुरू करने का विचार बना सकते हैं।

इस राशि के नौकरी पेशा लोगों को अचानक से पदोन्नति मिलने के योग हैं। इसके साथ ही आमदनी में भी वृद्धि हो सकती है। बेरोजगार लोगों को नए अवसर प्राप्त होंगे। आपको मौके पर चौका लगाने के लिए तैयार रहना चाहिए। करियर के साथ ही आपके वैवाहिक जीवन में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

3. कुंभ राशि

gajkesri yog kin rashiyon ke liye shubh
gajkesri yog kin rashiyon ke liye shubh (Source: social media)

गजकेसरी राजयोग बनने से कुंभ राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से पंचम भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही करियर में तरक्की और मान-सम्मान मिलने के योग हैं। वहीं जो लोग नौकरी बदलना चाहते हैं, उनके लिए यह सही समय है। वहीं इस समय आपको प्रेम संबंध में सफलता मिल सकती है। वहीं आपको इस दौरान आकस्मिक धन लाभ होगा। साथ ही आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। वहीं जो लोग दंपत्ति संतान प्राप्ति के इच्छुक हैं, उनको संतान की प्राप्ति हो सकती है।

Also Read: क्या आपका मूलांक है 2026 का ‘Lucky Number’? जानें किन 3 मूलांकों के लिए ‘Golden Year’ साबित होगा यह साल

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।