2026 Mulank Rashifal: नए साल 2026 के आगमन में अब बस1 दिन शेष हैं। अंक ज्योतिष (Numerology) के अनुसार यह वर्ष बेहद खास होने वाला है। साल 2026 के अंकों का कुल योग 1 आता है (2+0+2+6 = 10 ) (1+0 = 1)। अंक 1 के स्वामी सूर्य देव हैं, जो सफलता और नई शुरुआत के प्रतीक हैं।
आइए जानते हैं कि 2026 me Kaun sa Mulank Lucky Hoga और कौन सा नहीं। Mulank 2026 Bhavishyavani में यह भी जानेंगे कि आप किन उपयों को करके इस को बेहतर बना सकते हैं।
2026 Mulank Rashifal: नए वर्ष अंक राशिफल

मूलांक 1 (जन्म तिथि: 1, 10, 19, 28)
यह साल आपके लिए ‘गोल्डन ईयर’ साबित हो सकता है क्योंकि साल का कुल योग भी 1 है। करियर में नेतृत्व के नए अवसर मिलेंगे। राजनीति और सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों को बड़ा पद मिल सकता है। धन लाभ के प्रबल योग हैं, खासकर मार्च से नवंबर के बीच।
उपाय: प्रतिदिन सूर्य देव को जल चढ़ाएं।
मूलांक 2 (जन्म तिथि: 2, 11, 20, 29)
अंक 2 का स्वामी चंद्रमा है। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। साझेदारी के व्यापार में सावधानी बरतें। मानसिक तनाव से बचें। मेडिटेशन आपके लिए जरूरी है।
उपाय: सोमवार को भगवान शिव का रुद्राभिषेक करें।
मूलांक 3 (जन्म तिथि: 3, 12, 21, 30)
बृहस्पति के स्वामित्व वाले इस मूलांक के लिए 2026 प्रगति और ज्ञान का वर्ष है। छात्रों के लिए यह समय बहुत अच्छा है। उच्च शिक्षा के योग बन रहे हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। अटके हुए काम पूरे होने की पूर्ण संभावना है।
उपाय: गुरुवार को चने की दाल का दान करें।
मूलांक 4 (जन्म तिथि: 4, 13, 22, 31)
राहु का प्रभाव होने के कारण वर्ष 2026 आपके लिए बड़े बदलाव लेकर आएगा। नए प्रोजेक्ट्स शुरू करने के लिए अच्छा समय है, लेकिन जल्दबाजी में निर्णय न लें। भ्रम से बचने के लिए अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें।
उपाय: पक्षियों को दाना डालें।
मूलांक 5 (जन्म तिथि: 5, 14, 23)
बुध के प्रभाव वाले मूलांक 5 के लिए यह साल संचार और यात्राओं से भरा रहेगा। ऑनलाइन बिजनेस से बड़ा मुनाफा हो सकता है, लेकिन निवेश करने से पहले विषेशज्ञों की सलाह जरूर लें। नए रिश्ते बन सकते हैं और विदेश यात्रा के योग हैं।
उपाय: बुधवार को गाय को हरा चारा खिलाएं।

मूलांक 6 (जन्म तिथि: 6, 15, 24)
शुक्र का स्वामित्व होने के कारण आपके लिए सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। घर में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। भोग-विलास की वस्तुओं पर अधिक खर्च हो सकता है, इसलिए बजट बनाकर चलें।
उपाय: शुक्रवार को छोटी कन्याओं को सफेद मिठाई खिलाएं।
मूलांक 7 (जन्म तिथि: 7, 16, 25)
केतु के प्रभाव वाले जातकों के लिए यह वर्ष आध्यात्मिक खोज का है। शोध और तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। पेट से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं, खान-पान का खास ध्यान रखें।
उपाय: कुत्तों को रोटी खिलाएं और गणेश जी की पूजा करें।
मूलांक 8 (जन्म तिथि: 8, 17, 26)
शनि का अंक होने के कारण यह वर्ष आपके धैर्य और अनुशासन की परीक्षा लेगा। मेहनत का फल देरी से मिलेगा, लेकिन मिलेगा जरूर। इस वर्ष पदोन्नति के योग बन रहे हैं। निवेश के लिए जून के बाद का समय बेहतर रहेगा।
उपाय: शनिवार को शनि मंदिर में तिल के तेल का दीपक जलाएं।
मूलांक 9 (जन्म तिथि: 9, 18, 27)
मंगल का प्रभाव आपको ऊर्जावान बनाए रखेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें, वरना बने बनाए काम बिगड़ सकते हैं। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में बड़ा लाभ मिल सकता है।
उपाय: हनुमान चालीसा का नियमित पाठ करें।

साल 2026 अनुशासन और नए संकल्पों का वर्ष है। सूर्य के प्रभाव के कारण, जो लोग कड़ी मेहनत करेंगे, उन्हें सफलता निश्चित रूप से मिलेगी।


Download Android App
Download iOS App




