Aviva Baig Religion: किस धर्म की हैं प्रियंका गांधी की होने वाली बहू अवीवा? 2026 में होगी शादी

Summary :

Who is Aviva Baig: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेहान ने अपनी लॉन्ग-टाइम फ्रेंड अवीवा बेग के साथ सगाई कर ली है। यह सगाई राजस्थान के रणथंभौर के होटल शेरबाग में संपन्न हुई है। पिछले सात साल से रिलेशनशिप में रहने के बाद इस जोड़े अपने रिश्ते को नया नाम देने का फैसला लिया है। बताया जा रहा है कि यह सगाई परिवार के करीबी सदस्यों की मौजूदगी में संपन्न हुई। हालांकि, वाड्रा परिवार की और से इस पर अभी…

Who is Aviva Baig: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेहान ने अपनी लॉन्ग-टाइम फ्रेंड अवीवा बेग के साथ सगाई कर ली है। यह सगाई राजस्थान के रणथंभौर के होटल शेरबाग में संपन्न हुई है। पिछले सात साल से रिलेशनशिप में रहने के बाद इस जोड़े अपने रिश्ते को नया नाम देने का फैसला लिया है।

बताया जा रहा है कि यह सगाई परिवार के करीबी सदस्यों की मौजूदगी में संपन्न हुई। हालांकि, वाड्रा परिवार की और से इस पर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन सोशल मीडिया पर इस नए जोड़े को लेकर चर्चा तेज है। 2026, जनवरी में राजसथाम में एक भव्य समारोह होने की संभावना जताई जा रही है।

Aviva Baig Biography: कौन है अवीवा बेग?

Who is Aviva Baig
Aviva Baig Biography (Image- Social Media)

वाड्रा परिवार की होने वाली बहू अवीवा बेग बहुमुखी प्रतिभा की धनी हैं। उन्होंने दिल्ली के मॉडर्न स्कूल से शुरुआती पढ़ाई के बाद, ओ.पी. जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी से मीडिया कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में डिग्री हासिल की है। वह एक नेशनल लेवल फुटबॉलर भी रह चुकी हैं और खेल के मैदान पर अपनी प्रतिभा साबित कर चुकी हैं। अवीवा की पहचान एक युवा फोटोग्राफर के रूप में भी है। उनकी कला की झलक ‘द इल्यूजरी वर्ल्ड’ जैसी प्रदर्शनियों में देखी जा चुकी है। वह Atelier 11 की सह-संस्थापक हैं। यह एक फोटोग्राफिक स्टूडियो और प्रोडक्शन कंपनी है जो पूरे भारत के ब्रांड्स, एजेंसियों और क्लाइंट्स के लिए काम करती है।

Aviva Baig Religion: किस धर्म-जाति की हैं अवीवा बेग?

Who is Aviva Baig
Aviva Baig Religion (Image- Social Media)

अवीवा बेग दिल्ली के एक प्रतिष्ठित परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता इमरान बेग एक बिजनेसमैन हैं और उनकी माता नंदिता बेग एक जानी-मानी इंटीरियर डिजाइनर हैं। अवीवा की मां नंदिता ने कांग्रेस मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ के इंटीरियर डिजाइन में भी सहयोग किया था। लेकिन सवाल ये उठ रहा है कि अवीवा किस धर्म और जाति से आती हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत और पाकिस्तान में ‘बेग’ उपनाम आमतौर पर मुस्लिम समुदाय के लोग इस्तेमाल करते हैं, खासकर वे जो मुग़ल वंश से जुड़े होते हैं। यह उपनाम एक उच्च सामाजिक प्रतिष्ठा का प्रतीक माना जाता है। ‘बेग’ उपनाम भारत, पाकिस्तान, और अन्य देशों जैसे उज्बेकिस्तान, तुर्की, ईरान और अफगानिस्तान में भी पाया जाता है, खासकर उत्तर भारत और कश्मीर में। यहां ‘बेग’ उपनाम वाले ज्यादातर लोग सुन्नी मुस्लिम होते हैं।

Rehan Vadra Engagement: 7 साल की दोस्ती

रेहान और अवीवा की मुलाकात करीब सात साल पहले हुई थी। पहले दोनों अच्छे दोस्त थे, फिर धीरे-धीरे उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। हाल ही में, रेहान ने अवीवा को प्रपोज़ किया। अवीवा और वाड्रा परिवार के बीच पुराने रिश्ते भी इस रिश्ते की मजबूती में एक बड़ा कारण माने जा रहे हैं।

2026 में होगी शादी!

सोशल मीडिया पर ये दवा किया जा रहा है कि आगे का आधिकारिक और बड़ा उत्सव राजस्थान के किसी शाही ठिकाने पर किया जाएगा। संभावना है कि जनवरी 2026 की शुरुआत में दो से तीन दिन तक एक निजी कार्यक्रम होगा, जिसमें गांधी और वाड्रा परिवार शिरकत करेंगे। फ़िलहाल, सभी इनकी शादी की आधिकारिक तारीख के ऐलान का इंतजार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: विशेज एंड ब्लेसिंग्स का ‘6 Weeks of Warmth’ अभियान पांच राज्यों तक पहुंचा

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।