2026 में राजयोग से चमकेंगे किस्मत के सितारे! जानें किन राशियों की लगेगी Lottery और कौन होगा मालामाल

Summary :

New Year 2026 Astrology: नव वर्ष 2026 हर एक राशि के लिए ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण और बदलावकारी माना जा रहा है। इस वर्ष ग्रहों की चाल और विशेष ‘राजयोगों’ का निर्माण सभी 12 राशियों के जीवन में सकारात्मक और चुनौतीपूर्ण दोनों तरह के प्रभाव डालेगा। कुछ राशियों के सपने पूरे होंगे, तो कुछ के अधूरे। New Year 2026 Rashifal: वर्ष 2026 के प्रमुख ज्योतिषीय योग साल की शुरुआत धनु राशि में सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र के चतुर्ग्रही योग के साथ हो रही है। साथ ही, साल के दौरान गुरु (बृहस्पति) का मिथुन से कर्क में गोचर और शनि का…

New Year 2026 Astrology: नव वर्ष 2026 हर एक राशि के लिए ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण और बदलावकारी माना जा रहा है। इस वर्ष ग्रहों की चाल और विशेष ‘राजयोगों’ का निर्माण सभी 12 राशियों के जीवन में सकारात्मक और चुनौतीपूर्ण दोनों तरह के प्रभाव डालेगा। कुछ राशियों के सपने पूरे होंगे, तो कुछ के अधूरे।

New Year 2026 Rashifal: वर्ष 2026 के प्रमुख ज्योतिषीय योग

Horoscope New Year Rashifal
Horoscope New Year Rashifal
साल की शुरुआत धनु राशि में सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र के चतुर्ग्रही योग के साथ हो रही है। साथ ही, साल के दौरान गुरु (बृहस्पति) का मिथुन से कर्क में गोचर और शनि का मीन राशि में प्रभाव, करियर और रिश्तों में बड़े बदलाव लाएगा। आइए जानें सभी 12 राशियों के लिए नव वर्ष 2026 का भविष्यफल।

New Year 2026 Astrology: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल?

1. मेष (Aries)

Aries
Aries
मेष राशि वाले लोग स्वभाव से साहसी, ऊर्जावान और निडर होते हैं, ऐसे में यह साल आपको अपनी इन्हीं खूबियों का उपयोग करने का मौका देगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग हैं। विदेश जाने की इच्छा रखने वालों को सफलता मिलेगी। हड्डियों और आंखों से जुड़ी समस्याओं के प्रति सावधान रहें।हनुमान जी की उपासना करें और शनिवार के दिन जरूरतमंद लोगों को दान दें।

2. वृषभ (Taurus)

Taurus
Taurus New Year 2026 Astrology

आपके लिए 2026 सुख-सुविधाओं में वृद्धि वाला साल है। इस वर्ष शनि और बृहस्पति की चाल आपके करियर और आर्थिक स्थिति पर गहरा प्रभाव डाल सकती है। मालव्य राजयोग के प्रभाव से धन लाभ और नए वाहन के योग बन रहे हैं। अविवाहितों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। शुक्रवार के दिन लक्ष्मी जी को सफेद फूल अर्पित करें।

3. मिथुन (Gemini)

Gemini
Gemini
साल 2026 मिथुन राशि वाले लोगों के लिए, सकारात्मक बदलाव, क्रिएटिविटी और करियर में प्रगति के नए अवसर लेकर आने वाला है। बुधादित्य और गजकेसरी योग आपके लिए सुनहरे अवसर लाएंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी नेतृत्व क्षमता की सराहना होगी। प्रमोशन के प्रबल योग हैं। पेट संबंधी छोटी-मोटी दिक्कतें हो सकती हैं, खान-पान पर ध्यान दें। बुधवार को गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं।

4. कर्क (Cancer)

Cancer
Cancer
यह साल आपके धैर्य की परीक्षा लेगा, लेकिन आपको मेहनत का फल भी देगा। शनि और बृहस्पति का गोचर आपके जीवन के कई सारे पहलुओं पर गहरा प्रभाव डालेगा। व्यापार में बड़ा निवेश या करियर में बड़ा बदलाव हो सकता है। संपत्ति से जुड़े मामलों में लाभ मिलेगा। प्रतिदिन दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

5. सिंह (Leo)

Leo
Leo New Year 2026 Astrology
वर्ष 2026 सिंह राशि (Leo) के जातकों के लिए उपलब्धियों से भरा होगा। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, यह वर्ष आपके व्यक्तित्व को निखारेगा, करियर में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा और जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगा। लेकिन, इस साल थोड़ा संभलकर चलने की जरूरत है। चोट-चपेट या सर्जरी की स्थिति बन सकती है। मेहनत अधिक रहेगी लेकिन फल धीरे-धीरे मिलेगा। शनिवार को शनि देव के नाम पर छाया दान करें।

6. कन्या (Virgo)

Virgo
Virgo New Year 2026 Astrology
साल 2026 में कन्या राशि के स्वामी बुध, बृहस्पति और शनि की चाल आपके करियर, वित्त, प्रेम और स्वास्थ्य जैसे जीवन के कई पहलुओं पर गहरा प्रभाव डालेगी। आपके लिए यह वर्ष रचनात्मकता और प्रगति लेकर आएगा। आय के नए स्रोत खुलेंगे। घर में शादी-व्याह या मांगलिक कार्य पर खर्च हो सकता है। गाय को हरा चारा खिलाएं।

7. तुला (Libra)

Libra
Libra
साल 2026 तुला राशि के जातकों के लिए नई ऊर्जा, संतुलन और उपलब्धियों का वर्ष होने वाला होगा। इस साल बृहस्पति और शनि की स्थिति आपके लिए विशेष रूप से शुभ रहने वाली है। विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के योग हैं। रिश्तों में गंभीरता आएगी और आपसी समझ बढ़ेगी। प्रतिदिन ‘ॐ शुं शुक्राय नमः’ का जाप करें।

8. वृश्चिक (Scorpio)

Scorpio
Scorpio New Year 2026 Astrology
साल 2026 वृश्चिक राशि के जातकों के लिए परिवर्तन, नई पहचान और उन्नति का वर्ष होगा। पुराने कर्ज से मुक्ति मिलेगी और व्यापार में नई साझेदारियां सफल होंगी। इस वर्ष आपका झुकाव आध्यात्म की ओर बढ़ेगा। हनुमान चालीसा का नियमित पाठ करें।

9. धनु (Sagittarius)

Sagittarius
Sagittarius
साल की शुरुआत में बृहस्पति का प्रभाव आपके रिश्तों को मजबूत करेगा, वहीं शनि की स्थिति अनुशासन और कड़ी मेहनत की मांग करेगी। धन आगमन निरंतर बना रहेगा। निवेश के लिए समय उत्तम है। भाई-बहनों के साथ संबंधों में सुधार होगा। केसर का तिलक लगाएं और विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।

10. मकर (Capricorn)

Capricorn
Capricorn New Year 2026 Astrology
इस साल आपके जीवन में कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे, विशेष रूप से आपके करियर और वित्तीय स्थिति में। शनि का गोचर और बृहस्पति की स्थिति आपके धैर्य और मेहनत का फल देंगे। मेहनत का पूरा फल साल के दूसरे भाग में मिलेगा। मानसिक तनाव से बचने के लिए योग और ध्यान का सहारा लें। पक्षियों को दाना डालें।

11. कुंभ (Aquarius)

Aquarius
Aquarius New Year 2026 Astrology
इस साल आपकी राशि पर शनि की साढ़ेसाती का अंतिम चरण प्रभावी रहेगा, जो आपको जीवन के कड़े सबक सिखाने के साथ-साथ भविष्य के लिए मजबूत बनाएगा। राहु का कुंभ राशि में गोचर मानसिक द्वंद्व दे सकता है, लेकिन बृहस्पति का गोचर साल के दूसरे भाग में खुशियों की सौगात लाएगा। रिसर्च और तकनीक से जुड़े लोगों को विशेष सफलता मिलेगी। फिजूल खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। शनिवार को पीपल के नीचे दीपक जलाएं।

12. मीन (Pisces)

Pisces
Pisces
मीन राशि के जातकों के लिए इस वर्ष का मूल मंत्र है ‘धैर्य और अनुशासन’। शनि आपकी परीक्षा लेंगे और कार्यों में थोड़ा धीमापन ला सकते हैं। शनि का गोचर आपके लिए जिम्मेदारी और आत्ममंथन का समय है। कड़ी मेहनत बड़े नतीजे देगी। विदेश यात्रा के अवसर मिलेंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। गुरुवार को चने की दाल का दान करें।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।