Aquarius Horoscope 2026: हर किसी के लिए 2026 काफी कुछ नया लाने वाला है। किसी के लिए पैसा और प्यार, किसी के लिए स्वास्थ्य तो किसी के लिए नई चुनौतियां। ऐसे में आज बात करेंगे कि, कुंभ राशि के जातकों के लिए वर्ष 2026 क्या नया लेकर आने वाला है। कुंभ राशि के जातकों के लिए वर्ष 2026 आत्ममंथन, अनुशासन और बड़े बदलावों का वर्ष रहेगा।
इस साल आपकी राशि पर शनि की साढ़ेसाती का अंतिम चरण प्रभावी रहेगा, जो आपको जीवन के कड़े सबक सिखाने के साथ-साथ भविष्य के लिए मजबूत बनाएगा। राहु का कुंभ राशि में गोचर मानसिक द्वंद्व दे सकता है, लेकिन बृहस्पति का गोचर साल के दूसरे भाग में खुशियों की सौगात लाएगा।
आइए जानते हैं कि कुंभ राशि वाले लोगों के जीवन के विभिन्न पहलुओं में यह साल क्या नया और चुनौतीपूर्ण लाने वाला है। साथ ही जानेंगे की, आने वाला साल आपके लव और मैरिज लाइफ में क्या कुछ नया होने वाला है।
Kumbh Career Horoscope 2026: कैसा होगा करियर और व्यवसाय?

करियर के लिहाज से साल 2026 मिला-जुला रहने वाला है। साल की शुरुआत मंद हो सकती है। मई तक आपको अपने कार्यस्थल पर अधिक मेहनत करनी होगी। हालांकि, जून के बाद बृहस्पति के गोचर से प्रमोशन और इंक्रीमेंट के रास्ते खुलेंगे। जो लोग पार्टनरशिप में व्यापार कर रहे हैं, उन्हें पारदर्शिता बनाए रखनी होगी। विदेश से जुड़े व्यापार और ऑनलाइन कार्यों में तेजी से प्रगति होगी। वाणी पर संयम रखें, वरना ऑफिस में सहकर्मियों से विवाद हो सकता है।
Kumbh Rashi 2026 Horoscope: आर्थिक दृष्टि से कैसा रहेगा 2026?
कुंभ राशि वाले लोगों के लिए आर्थिक रूप से 2026 संभलकर चलने का साल है। शनि की स्थिति धन संचय में कुछ बाधाएं पैदा कर सकती है। अचानक होने वाले खर्चों के लिए तैयार रहें। शेयर बाजार या संपत्ति में निवेश के लिए जून के बाद का समय अधिक अनुकूल है। साल के उत्तरार्ध में पैतृक संपत्ति से लाभ होने के प्रबल योग हैं। साल के अंत तक रूका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है।
Aquarius Love Horoscope 2026: प्रेम और वैवाहिक जीवन

प्रेम और रिश्तों के मामले में यह साल आपकी धैर्य की परीक्षा लेगा। जो लोग सिंगल हैं, उन्हें मई तक किसी के आने का इंतज़ार करना पड़ सकता है। पुराने रिश्तों में गलतफहमियां दूर होंगी और आपसी विश्वास बढ़ेगा। विवाहित जातकों के लिए राहु के प्रभाव से जीवनसाथी के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। शांति और संवाद से ही समस्याओं का समाधान निकालें। अक्टूबर के बाद संतान प्राप्ति के योग बन रहे हैं।
Aquarius Horoscope 2026 in Hindi: विद्यार्थियों के लिए मेहनत का वर्ष

विद्यार्थियों के लिए साल 2026 कड़ी मेहनत का है। जो छात्र सरकारी नौकरी या उच्च शिक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें साल के मध्य में अच्छी सफलता मिल सकती है। राहु के कारण ध्यान भटकने की समस्या हो सकती है। एकाग्रता बनाएं रखने की कोशिश करें।
Kumbh Health Horoscope 2026: स्वास्थ्य के प्रति रहे सावधान
सेहत को लेकर आपको पूरे साल सतर्क रहने की आवश्यकता होगी। राहु और शनि के प्रभाव के कारण मानसिक तनाव और अनिद्रा की समस्या हो सकती है। जोड़ों का दर्द या पेट से संबंधित विकार परेशान कर सकते हैं। खान पान का खास ध्यान दें और मेडिटेशन को डेली रूटीन में शामिल करें।
भाग्यशाली अंक और रंग

- शुभ रंग: नीला और काला
- शुभ अंक: 4 और 8
Aquarius Horoscope 2026: आपके लिए विशेष ज्योतिषीय उपाय
- हर शनिवार पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
- साढ़ेसाती के प्रभाव को कम करने के लिए रोजाना हनुमान चालीसा का पाठ करें।
- शनिवार को काली दाल या तिल का दान करना शुभ रहेगा।
- बृहस्पति को मजबूत करने के लिए माता-पिता और बुजुर्गों का आशीर्वाद लें।


Download Android App
Download iOS App




