Hyderabad Wife Murder: हैदराबाद की राजधानी तेलंगाना से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शहर के नल्लकुंटा इलाके में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिससे सुनने के बाद आप दंग रह जाएंगे। घटना से पूरे शहर को हिला कर रख दिया है। यहां एक पति ने अपनी ही पत्नी की निर्मम तरीके से हत्या कर दी और इस दौरान जो किया, वह इंसानियत को शर्मसार करने वाला है। दोनों ने लव मैरिज की थी। आरोपी पति ने अपनी पत्नी पर पेट्रोल-डीजल छिड़कर उसे आग के हवाले कर दिया। जिससे मौके पर ही पत्नी की जान चली गई।
Hyderabad Crime News: क्या है पूरा मामला? (Hyderabad Wife Murder)

बता दें कि इस घटना का सबसे भयावह पहलू यह है कि घटना घर के अंदर उनके मासूम बच्चों की मौजूदगी में हुई. पुलिस से मिली सूचना के मुताबिक़, आरोपी का नाम वेंकटेश है. वह अपनी पत्नी त्रिवेणी पर अक्सर शक करता था। इसी बता को लेकर दोनों में हमेशा लड़ाई होती रहती थी। बीते दिनों विवाद इतना बढ़ गया कि वेंकटेश ने गुस्से में आपा खो दिया और अपनी पत्नी पर पेट्रोल-डीजल डालकर आग लगा दी। त्रिवेणी आग की लपटों में तड़प रही थी।
तब उसकी बेटी ने हिम्मत दिखते हुए अपनी मां को बचाने की कोशिश की, लेकिन सामने खड़ा उसका बाप जल्लाद की तरह मासूम बच्ची को भी आग में धकेल दिया। हालांकि, बच्ची जैसे तैसे बच गई लेकिन मां मौके पर ही दम तोड़ दी। इस घटना से बच्ची को सदमे में डाल दिया है।
Hyderabad Wife Set to fire, Hyderabad Murder News: पुलिस कार्रवाई शुरू
बताते चले कि वेंकटेश और त्रिवेणी की लव मैरिज हुई थी। शादी के बाद वेंकटेश का शक त्रिवेणी पर लगातार बढ़ता गया। वह अपनी पत्नी त्रिवेणी को हमेशा मारता-पीटता था। पति के इस व्यवहार से तंग आकर त्रिवेणी कुछ समय पहले घर छोड़कर अपने मां-बाप के पास चली गई थी। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। अब इस घटना में पुलिस कार्रवाई शुरू है। आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को दबोचा जाएगा। यह पूरा मामला घरेलू हिंसा और मानसिक उत्पीड़न के भयावह परिणामों को दिखाता है, जिसने एक परिवार को पूरी तरह से तोड़ दिया है।


Download Android App
Download iOS App





