Jharkhand Bulldozer Action On In Laws: झारखंड के गिरिडीह जिले से एक बेहद ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पति अपनी पत्नी के बार-बार मायके जाने से परेशान था। पति की नाराजगी इतनी ज्यादा बढ़ी कि वह गुस्से में आकर जेसीबी मशीन लेकर ससुराल पहुंच गया। इसके बाद उसने ससुर के घर की चारदीवारी तोड़ दी। घर पर बुलडोजर चलाकर वह फरार हो गया। हालांकि, ससुराल पक्ष का कहना है कि इस काम में वह अकेला नहीं था, उसके साथ घरवालों भी मौजूद थे।
Bulldozer Incident News: दीवारें ढहा दी
यह मामला बुधवार रात का है, जब पूरा गांव सो रहा था। उसी दौरान आरोपी पिंटू मंडल बुलडोजर लेकर ससुराल पहुंच गया और घर की दीवारें ढहाने लगा। अचानक हुई तोड़-फोड़ से गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों को इकठ्ठा होते देख आरोपी मोके से बुलडोजर लेकर फरार हो गया। जिसके बाद पीड़ित पक्ष ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।
बार-बार मायके जाती थी पत्नी

न्यूज एजेंसी आईएएनएस के अनुसार, इस मामले में आरोपी पिंटू ने पुलिस को बताया कि पत्नी का बार-बार मायके जाती थी। पिंटू का दावा है कि उसके शादी को साढ़े चार साल हो गए, लेकिन उसकी पत्नी अक्सर अपने मायके में ही रहती है। उसने कई बार ससुराल पक्ष से पत्नी को वापस भेजने के लिए कहा, लेकिन ससुर और साले ने उसकी बात नहीं मानी। जिस वजह से वह मानसिक तनाव में आ गया। इसी नाराजगी और गुस्से के चलते उसने आधी रात को बुलडोजर से ससुराल पर हमला बोल दिया।
Jharkhand News: पति शराब पीकर, मारपीट करता था

पिंटू के बाद, उसकी पत्नी उर्मिला देवी ने अपने पति के दावों को पूरी तरह गलत ठहराया। उसने बताया कि पति पिंटू शराब का आदी है और घर आने के बाद उसके साथ बेरहमी से मारपीट करता है। इसलिए वह अपनी और अपने दो बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मायके में रहने को मजबूर है। पत्नी ने आरोप लगाया कि पहले भी पंचायत में विवाद को सुलझाने की कोशिश की गई थी, लेकिन वहां भी पति ने हंगामा कर उसके गहने छीन लिए। जमुआ थाना प्रभारी विभूतिदेव कुमार के अनुसार, मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस अब दोनों पक्षों के दावों की जांच कर रही है, जिसके बाद कानून के मुताबिक सख्त कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें: ’16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन हो’, मद्रास हाई कोर्ट ने केंद्र को दिया सुझाव





















