Uttar Pradesh Kanpur Crime News: उत्तर प्रदेश के कानपुर से दिल दहला देने वाली एक खबर सामने आई है, जिससे सुनने के बाद आप एक मिनट के लिए घबरा सकते हैं। जी हां, आपने सही सुना। कहानी शुरू होती है, शराब पीने से। शराब के नशे में रिश्तों की सारी मर्यादाएं टूट गई. पहले पति-पत्नी साथ बैठकर शराब पीते हैं। फिर दोनों के बीच किसी बात को लेकर मामूली विवाद होता है। मगर नशे में कोई ऐसा कर देगा वो भी अपने पति के साथ शायद किसी ने कभी सोचा होगा। शराब के नशे में पत्नी ने पति पर कुल्हाड़ी से 29 बार हमला किया। जिससे उसकी मौत मौके पर ही हो गई।
Wife kills husband in Kanpur: क्या है पूरा मामला? (Uttar Pradesh Kanpur Crime News)
बता दें कि जब पति घायल अवस्था में था तो महिला ने घर से कुछ दूर रहने वाले ससुराल वालों को जानकारी दी और फर्श पर फैले खून को साफ़ करने लगी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। गुरूवार सुबह पति की मौत की सूचना मिलते ही मौका देख पत्नी अपने चार साल के बेटे को लेकर भाग गई।
टिकरा गांव निवासी 45 वर्षीय पप्पू घर में टाइल्स लगाने का काम करता था। मृतक की मां ने बताया कि 2019 में बेटे की शादी बांदा के रहने वाली वीरांगना से हुई थी। दोनों का एक चार साल का बेटा जय है। बुधवार शाम बेटे और बहू में विवाद हो गया। करीब 2 घंटे तक चले विवाद के दौरान बहू ने घर में रखी कुल्हाड़ी से बेटे पर कई वार किये। इससे वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गया।
Kanpur Crime News Today: पुलिस ने क्या कुछ बताया? (Axe Attack on Husband)
अस्पताल में भर्ती के दौरान डॉक्टरों ने बताया कि हालत नाजुक है। इन्हें हैलट रेफर करना होगा। गुरूवार तड़के सुबह बेटे की मौत हो गई। DCP दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि दंपति ने साथ में शराब पी थी। इस दौरान पत्नी ने हमला कर दिया। पप्पू की हत्या से आसपास में हड़कंप मचा हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सर पर 10 गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। इसके अलावा घायल पप्पू को जब परिजन अस्पताल ले जाने लगे थे तो मृतक की पत्नीं ने इसका विरोध किया था। अब इस मामले में पुलिस कार्रवाई शुरू है।


Download Android App
Download iOS App






