Easy Mehndi Designs for Beginners: मेहंदी लगाने का शौक हर महिला को होता है। आखिर, हाथों पर गहरे रंग की मेहंदी डिजाइन्स किसी नहीं पसंद। त्यौहार हो या शादी, मेहंदी के बिना हर श्रृंगार अधूरा है। मेहंदी लगाने का ट्रेंड सदियों से चला आ रहा है। सुहागन हो या कुंवारी, मेहंदी महिलाओं के एथनिक लुक में चार चांद लगाने का काम करती है।
चाहे सिंपल हो या कॉम्प्लेक्स, हर डिजाइन की मेहंदी हाथों पर सुंदर दिखती है। मेहंदी लगाना एक खूबसूरत कला है, लेकिन कई लोगों को लगता है कि यह बहुत कठिन है। ऐसे में अगर आप बिगिनर हैं और आपको परफेक्ट मेहंदी लगाने नहीं आती है, तो आप सिंपल मेहंदी भी लगा सकती हैं। यहां पर कुछ Easy Indian Mehndi Designs for Beginners दिए गए हैं, जिन्हें आप भी आसानी से ट्राई कर सकते हैं।
Easy Mehndi Designs for Beginners: 5 सिंपल और सुंदर मेहंदी डिज़ाइन्स
1. गोल टिक्की मेहंदी डिज़ाइन

यह सबसे पुराना और सबसे सरल डिज़ाइन है। इसमें हथेली के बीच में एक बड़ा गोल घेरा बनाया जाता है और उसके चारों ओर छोटे-छोटे डॉट्स बनाई जाती हैं। इसे बनाने के लिए हथेली के बीच में एक सिक्का रखें और उसके चारों ओर आउटलाइन बनाएं, फिर उसे अपनी पसंद के पैटर्न से भरें। उंगलियों के पोरों को पूरी तरह से मेहंदी से भर दें। यह दिखने में बेहद सुंदर लगती हैं।
2. डॉट्स और लाइन्स मेहंदी डिज़ाइन

बिगिनर के लिए डॉट्स और लाइन्स वाली मेहंदी डिज़ाइन भी बेस्ट होती हैं। इसमें बस छोटे डॉट्स और लाइन्स का खेल होता है। इनकी मदद से आप एक शानदार डिजाइन बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए उंगलियों पर एक टेढ़ी लाइन खींचें और उनके बीच-बीच में छोटे-छोटे डॉट्स रखें। यह दिखने में बहुत मॉडर्न और क्लासी लगता है।
3. अरेबिक बेल मेहंदी डिज़ाइन

अरेबिक मेहंदी डिज़ाइन हमेशा से ही ट्रेंड में रही है। इसमें पूरे हाथ को भरने की ज़रूरत नहीं पड़ती। इसे बनाने के लिए कलाई से शुरू करते हुए एक टेढ़ी लाइन खींचकर Index Finger तक ले जाएं। अब इसमें बड़े-बड़े फूल और पत्तियां बनाएं। इसके बाद, डिजाइन को कंप्लीट करने के लिए फूलों और पत्तियों पर मेहंदी से हल्की शेडिंग करें।
4. फिंगर मेहंदी डिज़ाइन

अगर आप पूरी हथेली पर मेहंदी नहीं लगाना चाहते, तो सिर्फ उंगलियों पर डिज़ाइन बना सकते हैं। आजकल यह काफी ट्रेंड में भी है। इसे बनाने के लिए उंगलियों के बीच में रिंग जैसे पैटर्न बनाएं। इन्हें आप अलग-अलग तरीकों से बना सकते हैं। जैसे प्लेन लाइन और डॉट्स या फिर जालीदार रिंग। इसे बनाने में मात्र 5 से 10 मिनट लगते हैं।
5. कंगन स्टाइल मेहंदी डिज़ाइन

आजकल कंगन स्टाइल वाली ये मेहंदी डिज़ाइन काफी ज्यादा ट्रेंड में हैं। इसमें आपकी कलाई पर कंगन जैसे सुंदर डिज़ाइन बनाएं जाते हैं, जिससे यह गहनों जैसा दिखता है। इसे बनाने के लिए कलाई पर दो से तीन Parallel लाइन खींचें। इसके बाद उनके बीच में छोटे-छोटे कर्व्स या डॉट्स बनाएं। इसे और सुंदर बनाने के लिए कलाई के बीच से एक पतली सी फूलों वाली बेल निकालकर index finger तक ले जाएं। इससे यह डिजाइन कंप्लीट दिखेगी।


Download Android App
Download iOS App




