PM Modi on Veer Bal Diwas: नई दिल्ली के भारत मंडपम में आज यानी 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाग लिया। उन्होंने इस अवसर पर देशभर से आए वीरता पुरस्कार प्राप्त बच्चों से बातचीत की और उन्हें संबोधित किया। यह दिन खास तौर पर गुरु गोबिंद सिंह जी के साहिबजादों की शहादत को याद करने के लिए मनाया जाता है।
PM Modi on Veer Bal Diwas: साहिबजादों का बलिदान देश के लिए प्रेरणा
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण में कहा कि साहिबजादों का बलिदान हर भारतीय को याद रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि साहिबजादे मुगल शासकों के सामने कभी नहीं झुके और अपने धर्म व मूल्यों की रक्षा के लिए शहादत दी। उनका यह बलिदान देश के लिए हमेशा प्रेरणा बना रहेगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत का अतीत बहुत गौरवशाली रहा है और ऐसा इतिहास रखने वाला देश हर चुनौती का सामना कर सकता है।

Veer Bal Diwas 2025: क्रूरता के सामने डटे रहे साहिबजादे
पीएम मोदी ने कहा कि साहिबजादे बहुत कम उम्र के थे, लेकिन उन्होंने अत्याचार के सामने हार नहीं मानी। उन्होंने बताया कि उस समय मुगल शासक औरंगजेब की हुकूमत थी, जो बहुत क्रूर थी। इसके बावजूद साहिबजादे चट्टान की तरह खड़े रहे। यह संघर्ष भारत की मूल सोच और धार्मिक कट्टरता के बीच था। एक ओर गुरु गोबिंद सिंह जी थे और दूसरी ओर अत्याचारी सत्ता। साहिबजादों की उम्र छोटी थी, लेकिन उनका साहस बहुत बड़ा था।
PM Modi News: देश के उज्ज्वल भविष्य की नींव है युवा पीढ़ी
प्रधानमंत्री मोदी ने देश के युवाओं, खासकर Gen Z पर भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि उम्र से कोई छोटा या बड़ा नहीं होता, काम से पहचान बनती है। आज का युवा सपने देखता है और उन्हें पूरा करने की ताकत भी रखता है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में युवा देश को नई ऊँचाइयों तक ले जाएंगे और 2035 तक भारत गुलामी की सोच से पूरी तरह मुक्त होगा।

PM Modi News in Hindi: बच्चों को मिला प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार
इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 20 बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया। ये बच्चे देश के 18 अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से चुने गए हैं। इन बच्चों ने बहादुरी, समाज सेवा, खेल और अन्य क्षेत्रों में बेहतरीन काम किया है।
खास बच्चों को मिला सम्मान
14 साल के युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी भी पुरस्कार पाने दिल्ली पहुँचे। इसी कारण वे विजय हजारे टूर्नामेंट में मणिपुर के खिलाफ मैच नहीं खेल सके। वहीं फिरोजपुर के श्रवण सिंह को भी सम्मानित किया गया, जिन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सीमा पर तैनात जवानों को चाय और नाश्ता दिया था।
President Droupadi Murmu conferred the Pradhan Mantri Rashtriya Bal Puraskar for exceptional achievements in the fields of Bravery, Social Service, Environment, Sports, Art & Culture and Science & Technology at a ceremony held in New Delhi. Congratulating the recipients, the… pic.twitter.com/4TpzL9wPHa
— President of India (@rashtrapatibhvn) December 26, 2025
दो बच्चों को मरणोपरांत पुरस्कार
दो बच्चों को मरणोपरांत पुरस्कार दिया गया। इनमें तमिलनाडु की ब्योमा और बिहार के कमलेश कुमार शामिल हैं। इन पुरस्कारों को उनके माता-पिता ने ग्रहण किया। यह सम्मान उनके साहस और बलिदान को हमेशा याद रखने का प्रतीक है।
यह भी पढ़ें: Delhi: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 26 दिसंबर को ‘एंटी-टेरर कॉन्फ्रेंस’ का करेंगे उद्घाटन


Download Android App
Download iOS App




